Barmer ई-पेपर ↗
बाड़मेर के लियाकत अली को निदेशालय सम्मान
यह ख़बर पृष्ठ 4 पर जैसी छपी। पूरा पाठ पढ़ने के लिए ऊपर “पाठ में पढ़ें” दबाएँ।

बाड़मेर के लियाकत अली को निदेशालय सम्मान

बाड़मेर। राजकीय आईटीआई बाड़मेर के वरिष्ठ अनुदेशक लियाकत अली को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए 15 अगस्त को निदेशालय स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया जा रहा है। उपनिदेशक, आईटीआई बाड़मेर ने बताया कि लियाकत अली के विभाग में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें निदेशालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 15 अगस्त को आयोजित होगा। यह बाड़मेर जिले के लिए गर्व की बात है कि जोधपुर संभाग से केवल लियाकत अली का ही चयन इस सम्मान के लिए हुआ है। उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का यह सम्मान उनके विभागीय योगदान का परिचायक है। लियाकत अली के सम्मान से राजकीय आईटीआई बाड़मेर के कार्मिकों और जिलेवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सम्मान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की मान्यता है।

← पूरा पृष्ठ देखें
© Barmer · डिजिटल ई-पेपर संस्करण