Barmer ई-पेपर ↗
वायुसेना में चयनित प्रियदर्शनी का स्वागत
यह ख़बर पृष्ठ 4 पर जैसी छपी। पूरा पाठ पढ़ने के लिए ऊपर “पाठ में पढ़ें” दबाएँ।

वायुसेना में चयनित प्रियदर्शनी का स्वागत

बाड़मेर की पहली वायु वीर का गृह जिले में भव्य स्वागत किया गया।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु वीर के रूप में चयनित प्रियदर्शनी राजपुरोहित का बाड़मेर में भव्य स्वागत किया गया। एनसीसी, थार के वीर संस्थान और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने तिरंगा रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया। प्रियदर्शनी राजपुरोहित, जो मालाणी की पहली बेटी हैं, भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु वीर के रूप में चयनित हुई हैं। उनके गृह जिले बाड़मेर में आगमन पर राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर, एनसीसी, थार के वीर संस्थान, माय भारत और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। एनसीसी अधिकारी डॉ आदर्श किशोर ने बताया कि प्रियदर्शनी ने एनसीसी में रहते हुए बतौर केडेट अपने जुनून और समर्पण का परिचय दिया। उनके चयन ने बाड़मेर की बेटियों को प्रेरित किया है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मृणाली चौहान ने प्रियदर्शनी को रोल मॉडल बताते हुए बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। थार के वीर संस्थान के संस्थापक रघुवीरसिंह तामलोर ने उनके चयन को नया अध्याय बताया।
माय भारत के जिला समन्वयक पंकज माड़ेचा, प्रोफेसर मुकेश जैन और थार के वीर संस्थान के दिनेशपाल सिंह लखा ने भी प्रियदर्शनी के साहस और उपलब्धियों की सराहना की। एनसीसी के केडेट ने तिरंगा रैली निकालकर प्रियदर्शनी का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला और साफा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। प्रियदर्शनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना में सेवा करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने युवाओं से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु वीर के रूप में चयनित प्रियदर्शनी राजपुरोहित का बाड़मेर में भव्य स्वागत किया गया। एनसीसी, थार के वीर संस्थान और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने तिरंगा रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया। प्रियदर्शनी राजपुरोहित, जो मालाणी की पहली बेटी हैं, भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु वीर के रूप में चयनित हुई हैं। उनके गृह जिले बाड़मेर में आगमन पर राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर, एनसीसी, थार के वीर संस्थान, माय भारत और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। एनसीसी अधिकारी डॉ आदर्श किशोर ने बताया कि प्रियदर्शनी ने एनसीसी में रहते हुए बतौर केडेट अपने जुनून और समर्पण का परिचय दिया। उनके चयन ने बाड़मेर की बेटियों को प्रेरित किया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मृणाली चौहान ने प्रियदर्शनी को रोल मॉडल बताते हुए बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। थार के वीर संस्थान के संस्थापक रघुवीरसिंह तामलोर ने उनके चयन को नया अध्याय बताया। माय भारत के जिला समन्वयक पंकज माड़ेचा, प्रोफेसर मुकेश जैन और थार के वीर संस्थान के दिनेशपाल सिंह लखा ने भी प्रियदर्शनी के साहस और उपलब्धियों की सराहना की। एनसीसी के केडेट ने तिरंगा रैली निकालकर प्रियदर्शनी का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला और साफा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। प्रियदर्शनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना में सेवा करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने युवाओं से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

← पूरा पृष्ठ देखें
© Barmer · डिजिटल ई-पेपर संस्करण