Barmer ई-पेपर ↗
अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ धरने पर बैठे वन मंत्री
यह ख़बर पृष्ठ 1 पर जैसी छपी। पूरा पाठ पढ़ने के लिए ऊपर “पाठ में पढ़ें” दबाएँ।

अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ धरने पर बैठे वन मंत्री

कलक्टर और निगम आयुक्त की कार्यशैली पर उठाए सवाल

वर्ष 2012 की सफाई कर्मचारी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिलने का मामला बुधवार को सरकार के भीतर प्रशासनिक टकराव के रूप में सामने आया। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा अभ्यर्थियों के समर्थन में अलवर नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार और स्वायत्त शासन विभाग के स्तर पर निर्देश होने के बाद भी नियुक्ति का मामला लंबित है। मामले की शुरुआत मंगलवार को हुई, जब नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी अभ्यर्थी नगर निगम पहुंचे। उसी दिन निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका के तबादले की सूचना मिलने के बाद प्रदर्शन तेज हुआ। बुधवार सुबह अभ्यर्थियों ने मंत्री संजय शर्मा से उनके निवास पर मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। इसके बाद मंत्री ने जिला कलक्टर से फोन पर बात की और फिर नगर निगम पहुंचकर अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठ गए।

← पूरा पृष्ठ देखें
© Barmer · डिजिटल ई-पेपर संस्करण