{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/two-separate-cases-of-cyber-fraud-and-sexual-abuse-in-jaipur-accused-arrested",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/two-separate-cases-of-cyber-fraud-and-sexual-abuse-in-jaipur-accused-arrested",
    "article_id": 6789,
    "headline": "जयपुर में साइबर ठगी और यौन शोषण के दो अलग मामले, आरोपी गिरफ्तार",
    "summary": "जयपुर में धरियावद पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी क्रिश तीरगर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, केंद्रीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से 3.81 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी आरोपी आलोक को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों की जांच जारी है।",
    "articleBody": "धरियावद पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले वांछित आरोपी क्रिश तीरगर को गिरफ्तार किया है। जयपुर के केंद्रीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 3.81 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।\n\nधरियावद थानाधिकारी हजारीलाल मीना ने बताया कि 1 अगस्त को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार साल से आरोपी क्रिश तीरगर निवासी पहाड़ा जिला उदयपुर इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।\n\nकेंद्रीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जयपुर के थानाधिकारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को दर्ज रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के संबंध में गूगल सर्च इंजन पर जानकारी प्राप्त कर रहा था। आरोपियों ने सीएमसी फॉरेक्स और सीएमसी ग्लोबल सीएस के नाम से फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाकर ठगी की।\n\nटेलीग्राम के माध्यम से खुद को कंपनी के भारत स्थित कस्टमर केयर और मैनेजमेंट से संबंधित बताते हुए आरोपियों ने परिवादी से संपर्क किया। कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर परिवादी से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 3,81,37,677 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए छोटी रकम में से कुछ राशि वापस कर दी गई, जिससे परिवादी को प्लेटफॉर्म के वास्तविक होने का भरोसा हो गया।\nयह भी पढ़ें\nजयपुर में पति ने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की\nजयपुर के 300 कारीगरों ने बनाया ब्रिक्स समिट के लिए खास टेबलवेयर\nउत्तर प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित, 21 हजार से अधिक सुरक्षित\n\nठगों ने निवेश और टैक्स के नाम पर बार-बार अतिरिक्त शुल्क जमा करवाए और रकम निकालने पर बहाने बनाए। साइबर ठगों ने फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट में बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाकर परिवादी को करोड़ों रुपए का लाभ होने का भ्रम दिया।\n\nपुलिस ने बैंक रिकॉर्ड और मनी ट्रेल का विश्लेषण किया, जिसमें एक लाभार्थी बैंक खाते का संबंध शिव बेकर्स एंड फास्ट फूड से पाया गया। आरोपी आलोक निवासी फैजाबाद (अयोध्या), उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। उसकी भूमिका साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लिए प्रयुक्त बैंक खाते से जुड़ी मिली।\n\nडीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह के निर्देशन में गठित टीम में पुलिस निरीक्षक राधेश्याम, कांस्टेबल मनोज सामोता, कृष्ण यादव और कांस्टेबल चालक सुबे सिंह शामिल थे। आरोपी के खिलाफ अग्रिम अनुसंधान जारी है और मनी ट्रेल, सीडीआर, सीएएफ, आईपीडीआर और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन-किन खातों में पहुंची और नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।",
    "word_count": 443,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/two-separate-cases-of-cyber-fraud-and-sexual-abuse-in-jaipur-accused-arrested.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/two-separate-cases-of-cyber-fraud-and-sexual-abuse-in-jaipur-accused-arrested/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-12T01:59:59+00:00",
    "updated_at": "2026-09-12T01:59:59+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "धरियावद पुलिस ने वांछित आरोपी क्रिश तीरगर को गिरफ्तार किया",
        "जयपुर साइबर क्राइम ने 3.81 करोड़ की साइबर ठगी में आरोपी पकड़ा",
        "क्रिश तीरगर ने इंस्टाग्राम से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया",
        "ऑनलाइन फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से 3.81 करोड़ रुपये ठगे गए",
        "आरोपी आलोक को फैजाबाद से गिरफ्तार कर मनी ट्रेल की जांच जारी"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "साइबर ठगी में इस्तेमाल कौन-कौन से प्लेटफॉर्म थे?",
            "answer": "ठगों ने 'सीएमसी फॉरेक्स' और 'सीएमसी ग्लोबल सीएस' नाम के फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाए।"
        },
        {
            "question": "क्या ठगी के पैसे वापस किए गए थे?",
            "answer": "शुरुआत में थोड़ी रकम वापस कर विश्वास हासिल किया गया, लेकिन बाद में पैसा वापस नहीं मिला।"
        },
        {
            "question": "पुलिस ठगी के अन्य नेटवर्क की खोज क्यों कर रही है?",
            "answer": "क्योंकि ठगी की रकम कई खातों में जा सकती है और अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं।"
        },
        {
            "question": "आरोपी आलोक कहाँ का निवासी है?",
            "answer": "आलोक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) का निवासी है।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "1 अगस्त",
            "event": "पीड़िता ने क्रिश तीरगर के खिलाफ यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई"
        },
        {
            "date": "5 अक्टूबर 2025",
            "event": "साइबर ठगी की रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हुई"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "3.81 करोड़ रुपए",
            "context": "ऑनलाइन फर्जी ट्रेडिंग में ठगी की गई रकम"
        },
        {
            "value": "चार साल",
            "context": "क्रिश तीरगर द्वारा यौन शोषण की अवधि"
        },
        {
            "value": "3,81,37,677 रुपये",
            "context": "टीम के अनुसार ठगी गई कुल राशि"
        }
    ],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "धरियावद पुलिस",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:ce1923d2-7a66-4c7f-963c-0aa210c0d31a",
            "slug": "dhariyavad-pulis",
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "क्रिश तीरगर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:f1f41086-790a-40b8-a747-24ecdd3e8bc3",
            "slug": "krish-tirgar",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जयपुर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:9b050003-613e-4d88-ab11-334eef1a3e2b",
            "slug": "jaypur",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q66485"
            ],
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "केंद्रीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2566c875-a1c5-41a7-a143-0531df78467e",
            "slug": "kendriy-saibar-kraim-pulis-steshan",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "उत्तर प्रदेश",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:56dca5d1-2429-4d12-9b5c-452b50dc78c6",
            "slug": "uttar-pradesh",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1498"
            ],
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "फैजाबाद",
            "type": "Place",
            "id": "kg:c97566ec-6548-4ec2-bf8e-1f24044229da",
            "slug": "phaijabad",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जयपुर साइबर ठगी और यौन शोषण",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:905b62e4-9843-4fb7-a8a1-4cce49e27db9",
            "slug": "jaypur-saibar-thagi-aur-yaun-shoshan",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हजारीलाल मीना",
            "type": "Person",
            "id": "kg:c1ebf5ff-1ed8-4cbc-a902-2f1c78243a4d",
            "slug": "hajarilal-mina",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "उदयपुर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:148287ca-4447-4c4c-99b9-d42df3d54195",
            "slug": "udaypur",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q200340"
            ],
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "गजेंद्र शर्मा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:14f579bb-9339-412b-a2a1-c9c4f914f2ca",
            "slug": "gajendra-sharma-2",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "यौन शोषण",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:8cf33a58-0cdb-4438-8b25-a0ffb11fe4f5",
            "slug": "yaun-shoshan",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सीएमसी फॉरेक्स",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:1beb7bb9-306f-41da-b085-51037f082e91",
            "slug": "siemsi-phoreks",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सीएमसी ग्लोबल सीएस",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:9451fcc6-860e-419e-9bcc-23b967cb56f2",
            "slug": "siemsi-global-sies",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आलोक",
            "type": "Person",
            "id": "kg:4d2a9561-6d4a-4ca5-9e01-1612b6c7e92b",
            "slug": "alok",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आलोक फैजाबाद",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:671963dd-2f79-4907-af4f-089f5d3b437f",
            "slug": "alok-phaijabad",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "शिव बेकर्स एंड फास्ट फूड",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:a2784a40-e880-4c0f-90ff-4e55021aae0c",
            "slug": "shiv-bekars-end-phast-phud",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह",
            "type": "Person",
            "id": "kg:4bd2daef-4421-4bb4-85a1-a89ad63d72f6",
            "slug": "diaiji-saibar-kraim-shantnu-kumar-sinh",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "3.81 करोड़ ठगी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:57898c9e-57fb-4a2f-ad7e-e2de0830c700",
            "slug": "3-81-karor-thagi",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "साइबर ठगी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2681db21-2518-4b3a-8c78-78cf8dd6c3b7",
            "slug": "saibar-thagi",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 19,
        "entities_resolved": 19,
        "entities_with_external_ref": 3,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}