{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/two-day-fair-held-at-625-year-old-gogaji-temple-in-narehra",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/two-day-fair-held-at-625-year-old-gogaji-temple-in-narehra",
    "article_id": 4438,
    "headline": "नारेहड़ा में 625 साल पुराने गोगाजी मंदिर का दो दिवसीय मेला संपन्न",
    "summary": "कोटपूतली के नारेहड़ा में 625 साल पुराने जाहरवीर गोगाजी मंदिर में गोगा नवमी के अवसर पर दो दिवसीय मेला संपन्न हुआ। मेले में दूर-दराज के श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के बीच गोगाजी के दर्शन किए और मंदिर में अखंड ज्योत भी जलती रही। यह मेला धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है।",
    "articleBody": "कोटपूतली के नारेहड़ा कस्बे में स्थित करीब 625 साल पुराने जाहरवीर गोगाजी मंदिर में दो दिवसीय मेला रविवार को समाप्त हुआ। मेले के दौरान दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भक्ति गीतों के बीच गोगाजी के दर्शन किए।\n\nमेला गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में रखे बड़े ढोल को बजाकर गोगाजी महाराज के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। मंदिर और आसपास लगे दुकानों पर दिनभर भीड़ बनी रही, जहां महिलाएं, बच्चे और पुरुष खरीदारी करते नजर आए।\n\nलोक गायक मुकेश प्रजापत और राधेश्याम राणा ने भक्ति गीत गाकर श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन कर दिया। मेले के दौरान मंदिर को दीयों और झालरों से सजाया गया था। महिलाएं रक्षा सूत्र बांधकर प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना करती रहीं।\n\nमंदिर की स्थापना करीब 625 साल पहले हुई थी। मान्यता है कि साल 1395 में नाहर सिंह ने नारेहड़ा गांव बसाया था। उनकी सातवीं पीढ़ी में लक्ष्मीदास गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) गए थे, जहां से ईंट लाकर उन्होंने गांव में गोगाजी मंदिर की स्थापना की। तब से गोगा नवमी पर मेले की परंपरा चली आ रही है। मंदिर में स्थापना के समय से ही अखंड ज्योत जलती आ रही है।\nयह भी पढ़ें\nमांढ़ण में निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च किया\nकोटपूतली में कृष्ण जन्माष्टमी पर 45 मिनट तक तेज बारिश\n5 सितंबर को जन्माष्टमी का निशिता काल रात 11:57 से शुरू होगा\n\nयहां हिंदू-मुस्लिम समेत कई समुदायों के लोग श्रद्धा से पूजा करते हैं। मेले ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया।\n\nनारेहड़ा में पिछले 42 सालों से जाहरवीर गोगाजी रामलीला मंच हर साल रामलीला का मंचन करता है। गोगाजी को सर्पों का देवता और गो-रक्षक माना जाता है।",
    "word_count": 299,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/two-day-fair-held-at-625-year-old-gogaji-temple-in-narehra.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/two-day-fair-held-at-625-year-old-gogaji-temple-in-narehra/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-06T12:46:54+00:00",
    "updated_at": "2026-09-06T12:46:54+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "नारेहड़ा में 625 साल पुराने गोगाजी मंदिर का मेला",
        "मेला गोगा नवमी पर दो दिन आयोजित हुआ",
        "श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के बीच गोगाजी दर्शन किए",
        "मंदिर में स्थापना से अखंड ज्योत जल रही है",
        "42 वर्षों से गोगाजी रामलीला मंच हर साल होता है"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "गोगाजी मंदिर की स्थापना कैसे हुई?",
            "answer": "साल 1395 में नाहर सिंह ने नारेहड़ा गांव बसाया था और उनकी सातवीं पीढ़ी के लक्ष्मीदास ने हनुमानगढ़ से ईंट लाकर मंदिर की स्थापना की।"
        },
        {
            "question": "मेला कब और क्यों मनाया जाता है?",
            "answer": "मेला गोगा नवमी के अवसर पर मनाया जाता है, जो गोगाजी महाराज की पूजा का विशेष दिन है।"
        },
        {
            "question": "गोगाजी को किस रूप में पूजा जाता है?",
            "answer": "गोगाजी को सर्पों का देवता और गो-रक्षक माना जाता है।"
        },
        {
            "question": "मेला में कौन-कौन सी गतिविधियां होती हैं?",
            "answer": "भक्त भजन, ढोल बजाना, रक्षा सूत्र बांधना, प्रसाद चढ़ाना और स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाते हैं।"
        },
        {
            "question": "मेला का सामाजिक महत्व क्या है?",
            "answer": "यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का संदेश भी देता है।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "1395",
            "event": "नाहर सिंह ने नारेहड़ा गांव बसाया"
        },
        {
            "date": "करीब 625 साल पहले",
            "event": "लक्ष्मीदास गोगामेड़ी ने गोगाजी मंदिर की स्थापना की"
        },
        {
            "date": "पिछले 42 सालों से",
            "event": "नारेहड़ा में गोगाजी रामलीला मंच हर साल आयोजित हो रहा है"
        },
        {
            "date": "हाल ही में",
            "event": "नारेहड़ा में 2 दिवसीय गोगाजी मेला संपन्न हुआ"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "625 साल",
            "context": "गोगाजी मंदिर की आयु"
        },
        {
            "value": "1395",
            "context": "नारेहड़ा गांव बसने का वर्ष"
        },
        {
            "value": "42 साल",
            "context": "गोगाजी रामलीला मंच के आयोजन की अवधि"
        }
    ],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "नारेहड़ा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:1e9280dd-4713-48d7-8882-900b92ebb07b",
            "slug": "narehra",
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कोटपूतली",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:5d524cb1-294f-49b4-bf90-773d3adbf16c",
            "slug": "kotputli",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "गोगाजी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:4f53ba21-b69c-44d1-a5e8-2e5cad6e876f",
            "slug": "gogaji",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जाहरवीर गोगाजी मंदिर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:e4496fd0-95c8-4b54-8419-e8c0131495e1",
            "slug": "jaharvir-gogaji-mandir",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "गोगा नवमी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:fd4d7acd-7489-401d-a02b-f8d13eb43a5e",
            "slug": "goga-navmi",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मुकेश प्रजापत",
            "type": "Person",
            "id": "kg:39a12e8d-6881-428b-a251-d07e9bc3f7e8",
            "slug": "mukesh-prajapat",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "नारेहड़ा गोगाजी मंदिर मेला",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b4be1eed-f869-460b-98c9-00b3623021ea",
            "slug": "narehra-gogaji-mandir-mela",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राधेश्याम राणा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:b8e29cb3-e36d-4327-a299-d5e6c3773daa",
            "slug": "radheshyam-rana",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "नाहर सिंह",
            "type": "Person",
            "id": "kg:a8d7d9d7-da15-44c7-8015-71a40a7ff4c6",
            "slug": "nahar-sinh",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "गोगाजी मंदिर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2921da09-83c4-4c03-a736-6bf55b183b38",
            "slug": "gogaji-mandir",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "लक्ष्मीदास गोगामेड़ी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:8eef2667-23dd-4a9e-8dde-82b621d58b30",
            "slug": "lakshmidas-gogameri",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "धार्मिक मेला",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6e04b49d-0788-445d-9d18-13ad9c69ece8",
            "slug": "dharmik-mela",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हनुमानगढ़",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b1f10990-f7e0-4bf1-82cd-e52be6709c8e",
            "slug": "hanumangarh",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1707848"
            ],
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "जाहरवीर गोगाजी रामलीला मंच",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:3e117e86-119f-47f8-b80d-7ac503fce897",
            "slug": "jaharvir-gogaji-ramlila-manch",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रामलीला मंच",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2f28ae6f-e9c5-4a14-96f9-9edc9b717bd0",
            "slug": "ramlila-manch",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ढोल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:187a7f66-56f3-42f0-8d33-da299a2195a7",
            "slug": "dhol",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 16,
        "entities_resolved": 16,
        "entities_with_external_ref": 1,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}