{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/trusted-strategist-sudivya-kumar-of-hemant-soren-passes-away",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/trusted-strategist-sudivya-kumar-of-hemant-soren-passes-away",
    "article_id": 4672,
    "headline": "हेमंत सोरेन के भरोसेमंद रणनीतिकार सुदिव्य कुमार का निधन",
    "summary": "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी रणनीतिकार और पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन हो गया है। वे विपक्ष के नेता के सलाहकार और सरकार में मंत्री के रूप में कार्यरत थे तथा पर्यटन, उच्च शिक्षा और नगर विकास विभागों में भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।",
    "articleBody": "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और पार्टी के रणनीतिकार सुदिव्य कुमार का निधन हो गया है। वे लंबे समय तक विपक्ष के नेता के सलाहकार और सरकार में मंत्री के रूप में सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।\n\nसुदिव्य कुमार 2014 से 2019 के बीच विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के भरोसेमंद सलाहकार और रणनीतिकार रहे। पार्टी में उन्हें थिंक टैंक के रूप में देखा जाता था। हेमंत सोरेन की राजनीतिक यात्रा के कई निर्णायक मोड़ों पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।\n\n2024 में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के दौरान पार्टी के संकट प्रबंधन से लेकर कल्पना सोरेन को स्थापित करने की रणनीति में सुदिव्य की सक्रिय भागीदारी रही। गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन के अभियान की कमान संभालना इसका बड़ा उदाहरण था।\n\nसरकार में आने के बाद वे पर्यटन, उच्च शिक्षा और नगर विकास जैसे विभागों के मंत्री बने। खासकर पर्यटन में उनके काम ने यह दिखाया कि उनकी राजनीतिक समझ केवल चुनावी रणनीति तक सीमित नहीं थी। वे नए विचारों को नीतियों और परियोजनाओं में बदलने की क्षमता रखते थे।\nयह भी पढ़ें\nहेमंत सोरेन यांच्या विश्वासू रणनीतिकार सुदिव्य कुमार यांचे निधन\nसीजेपी प्रदर्शन में मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट ने एक दिन की हिरासत में भेजा\nझारखंडचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू यांचे हृदयविकाराने निधन\nझारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन\n\nसरकार के भीतर संकट की घड़ी में संवाद स्थापित करने की उनकी क्षमता भी महत्वपूर्ण थी। हालिया छात्र आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से बातचीत के लिए उन्हें प्रमुख वार्ताकार बनाया गया था, जो मुख्यमंत्री के उनके राजनीतिक विवेक और संवाद कौशल पर भरोसे को दर्शाता है।\n\nविधानसभा में उनकी प्रभावशाली और तथ्यपरक भूमिका की चर्चा सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं ने भी की। शायद इसी वजह से उनके निधन पर राजनीतिक दलों की सीमाएं धुंधली पड़ गईं।\n\nउनका अंतिम सरकारी दौरा कर्नाटक मॉडल का अध्ययन कर झारखंड के पर्यटन रिसॉर्ट और वन पर्यटन को बेहतर बनाने की योजना लेकर था। निधन से करीब 60 घंटे पहले किया गया उनका सोशल मीडिया पोस्ट भी इसी प्रयास से जुड़ा था। यह उनकी कार्यशैली की मार्मिक तस्वीर है कि अंतिम समय तक वे काम और योजना में सक्रिय रहे।\n\nमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित सुदिव्य के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।\n\nउन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं। सोनू भैया मेरे लिए बड़े भाई का स्नेह और मित्र का अपनापन दोनों थे। शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया, लेकिन उनके साथ बिताए पल हमेशा जीवित रहेंगे।\n\nझारखंड में बीते छह साल में पद पर रहते चार मंत्रियों का असामयिक निधन हो चुका है। हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, रामदास सोरेन के बाद अब सुदिव्य कुमार का निधन हुआ है। झारखंड गठन के बाद से वे पांचवें मंत्री हैं जिनकी पद पर रहते आकस्मिक मौत हुई।\n\nसोनू भैया का जाना अपूरणीय क्षति है\nहेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री",
    "word_count": 502,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/trusted-strategist-sudivya-kumar-of-hemant-soren-passes-away.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/trusted-strategist-sudivya-kumar-of-hemant-soren-passes-away/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-07T04:44:24+00:00",
    "updated_at": "2026-09-07T04:44:24+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "सुदिव्य कुमार झारखंड के मुख्यमंत्री के करीबी रणनीतिकार थे",
        "2014-2019 में विपक्ष के नेता के सलाहकार रहे",
        "2024 में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में सक्रिय भूमिका निभाई",
        "पर्यटन, उच्च शिक्षा और नगर विकास के मंत्री रहे",
        "झारखंड में पद पर रहते पांचवें मंत्री जिनका निधन हुआ"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "सुदिव्य कुमार की राजनीतिक यात्रा में उनकी क्या खास भूमिका थी?",
            "answer": "वे हेमंत सोरेन की राजनीतिक यात्रा के निर्णायक मोड़ों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।"
        },
        {
            "question": "सुदिव्य कुमार ने सरकार में किस विभाग में खास काम किया?",
            "answer": "उनका खास योगदान पर्यटन विभाग में था, जहां उन्होंने नए विचारों को नीतियों में बदला।"
        },
        {
            "question": "सुदिव्य कुमार का अंतिम सरकारी दौरा किस विषय से जुड़ा था?",
            "answer": "उन्होंने कर्नाटक मॉडल का अध्ययन कर झारखंड के पर्यटन और वन पर्यटन में सुधार की योजना बनाई थी।"
        },
        {
            "question": "उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या कहा?",
            "answer": "मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़े भाई और मित्र का स्नेह बताया और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "2014-2019",
            "event": "सुदिव्य कुमार विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के सलाहकार रहे"
        },
        {
            "date": "2024",
            "event": "हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में सुदिव्य की सक्रिय भागीदारी"
        },
        {
            "date": "निधन से करीब 60 घंटे पहले, 2024",
            "event": "सुदिव्य कुमार ने कर्नाटक मॉडल पर सोशल मीडिया पोस्ट किया"
        },
        {
            "date": "निधन के बाद, 2024",
            "event": "मुख्यमंत्री ने सुदिव्य के आवास जाकर श्रद्धांजलि दी"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "2014-2019",
            "context": "सुदिव्य कुमार विपक्ष के नेता के सलाहकार के तौर पर कार्यकाल"
        },
        {
            "value": "2024",
            "context": "हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में सुदिव्य कुमार की भूमिका"
        },
        {
            "value": "60 घंटे",
            "context": "निधन से पहले सुदिव्य कुमार द्वारा किया गया सोशल मीडिया पोस्ट"
        },
        {
            "value": "5",
            "context": "झारखंड में पद पर रहते आकस्मिक निधन वाले मंत्री"
        },
        {
            "value": "4",
            "context": "बीते छह साल में झारखंड में पद पर रहते असामयिक निधन वाले मंत्री"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "सोनू भैया मेरे लिए बड़े भाई का स्नेह और मित्र का अपनापन दोनों थे",
            "speaker": "हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री"
        },
        {
            "quote": "शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया, लेकिन उनके साथ बिताए पल हमेशा जीवित रहेंगे",
            "speaker": "हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री"
        },
        {
            "quote": "सोनू भैया का जाना अपूरणीय क्षति है",
            "speaker": "हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "सुदिव्य कुमार",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:bcea3579-b83b-4749-95e5-def5e46ea6c3",
            "slug": "sudivya-kumar-2",
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हेमंत सोरेन",
            "type": "Person",
            "id": "kg:982cfca2-f9a2-446b-b7f9-c3e5784e48af",
            "slug": "hemant-soren",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q13619621"
            ],
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "कल्पना सोरेन",
            "type": "Person",
            "id": "kg:3bcddb4a-6757-4275-b14f-7e012de14eea",
            "slug": "kalpana-soren",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सोनू भैया",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c8f93ba2-524e-4857-949f-b373cf1c8b81",
            "slug": "sonu-bhaiya",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हाजी हुसैन अंसारी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:03ae47f0-996c-4f4c-8a54-a35d79aeb9f3",
            "slug": "haji-husain-ansari",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जगरनाथ महतो",
            "type": "Person",
            "id": "kg:fbd5cb9d-84fb-4366-b1f1-4f6918f232ef",
            "slug": "jagarnath-mahto",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "शिक्षा मंत्री",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:7a8ef08e-506b-484f-9bf9-83957e0df6bb",
            "slug": "shiksha-mantri",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "झारखंड सुदिव्य कुमार निधन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:883f7d98-6425-4059-8d7d-3d8d8dcd1319",
            "slug": "jharkhand-sudivya-kumar-nidhan",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रामदास सोरेन",
            "type": "Person",
            "id": "kg:c62f8c00-70e7-453f-b9ff-491077ce5635",
            "slug": "ramdas-soren",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "झारखंड",
            "type": "Place",
            "id": "kg:ca7b77d7-02c2-497d-9050-239fe55c0858",
            "slug": "jharkhand",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1184"
            ],
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "गिरिडीह",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:ce353bdd-e4ff-4d07-9043-85553aade507",
            "slug": "giridih",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q5564260"
            ],
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "हरसिंहरायडीह",
            "type": "Place",
            "id": "kg:8ee6da6a-eb16-44aa-bdfb-4974db8871a3",
            "slug": "harsinhraydih",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कर्नाटक मॉडल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:f7e7448f-af83-4df4-a614-a98392647160",
            "slug": "karnatak-modal",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पर्यटन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:8432924f-657b-4fd3-8461-8544526203bd",
            "slug": "paryatan",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q49389"
            ],
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "मंत्री निधन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:43133718-80f0-4333-9c83-1251f3f6ba7e",
            "slug": "mantri-nidhan",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "छात्र आंदोलन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c7ea0e04-0f5f-4e30-9b61-287e97847c0c",
            "slug": "chhatra-andolan",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पर्यटन योजना",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:be476764-faac-48c7-b98a-422f5eeb9c0b",
            "slug": "paryatan-yojna",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 17,
        "entities_resolved": 17,
        "entities_with_external_ref": 4,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}