{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/tonk-405-polling-stations-2000-police-personnel-deployed",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/tonk-405-polling-stations-2000-police-personnel-deployed",
    "article_id": 5465,
    "headline": "टोंक में 405 मतदान केंद्रों पर 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात",
    "summary": "टोंक जिले में 11 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए 405 मतदान केंद्रों पर करीब 2 हजार पुलिसकर्मी और आरएसी की दो कंपनियां तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक क्रिटिकल बूथ पर एक पुलिस अधिकारी और चार हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे, साथ ही मोबाइल पार्टियां निरंतर गश्त करेंगी। चुनाव प्रचार 9 सितंबर की शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा और मतदान के दौरान कड़ाई से आदर्श आचार संहिता के पालन पर नजर रखी जाएगी।",
    "articleBody": "टोंक जिले के 313 वार्डों में 405 मतदान केंद्रों पर 11 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी एएसपी रतनलाल भार्गव ने बताया कि पुलिस के साथ आरएसी की दो कंपनियां भी चुनाव के दौरान सुरक्षा में लगी रहेंगी।\n\nसुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस रोशन मीणा ने बताया कि मतदान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाएगी।\n\nएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और जवानों को समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और मतदान दलों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। एएसपी रतनलाल भार्गव ने बताया कि किसी भी मतदान केंद्र पर भीड़ या विवाद की स्थिति बनने पर संबंधित मोबाइल पार्टी और पर्यवेक्षण अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। जरूरत पड़ने पर जोनल या एरिया मजिस्ट्रेट से समन्वय कर स्थिति नियंत्रित की जाएगी।\n\nचुनाव के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में करने को कहा गया है। जिले में पहले और दूसरे चरण में कुल 60 मोबाइल पार्टियां नियमित गश्त करेंगी। 100 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिनमें पहले चरण के 32 और दूसरे चरण के 68 बूथ शामिल हैं। प्रत्येक क्रिटिकल बूथ पर एक पुलिस अधिकारी और चार हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे।\nयह भी पढ़ें\nदेवली में 35 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम\nनागौर में 5 निकायों के लिए 175 वार्डों में मतदान होगा\n\nएसपी ने कहा कि मतदान केंद्र पर भीड़ बढ़ने, विवाद या किसी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलते ही मोबाइल पार्टी तत्काल मौके पर पहुंचेगी। पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष रहकर ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से भी आदर्श आचार संहिता का पालन करने और अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।\n\nसूचना पुलिस कंट्रोल रूम 9530417853, 01432-244400, 100/112 अथवा नजदीकी थाने पर दी जा सकती है।\n\nचुनाव प्रचार 9 सितंबर की शाम 6 बजे थम जाएगा। डॉ. सौम्या झा ने बताया कि मतदान से पहले के अंतिम 48 घंटे चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। प्रचार समाप्ति के बाद आदर्श आचार संहिता, कानून-व्यवस्था और मतदान की गोपनीयता से जुड़े प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी, राजनीतिक दल और अभ्यर्थी निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना करें।\n\nनगर निकाय चुनाव के लिए टोंक पुलिस के साथ आरएसी की दो कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी\nरतनलाल भार्गव, एएसपी\nईवीएम की सतत निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस नियंत्रण कक्ष को तत्काल देने के निर्देश दिए गए है\nरोशन मीणा, एसपी",
    "word_count": 438,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/tonk-405-polling-stations-2000-police-personnel-deployed.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/tonk-405-polling-stations-2000-police-personnel-deployed/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-09T00:35:22+00:00",
    "updated_at": "2026-09-09T00:35:22+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "टोंक जिले में 11 सितंबर को नगर निकाय चुनाव",
        "405 मतदान केंद्रों पर करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात",
        "चुनाव सुरक्षा में आरएसी की दो कंपनियां भी लगीं",
        "100 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिन्हित, पुलिस अतिरिक्त सतर्क",
        "चुनाव प्रचार 9 सितंबर को शाम 6 बजे समाप्त"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कैसे सुनिश्चित की जाएगी?",
            "answer": "पुलिस और आरएसी के साथ 60 मोबाइल पार्टियां नियमित गश्त करेंगी और विवाद की स्थिति पर मोबाइल पार्टी तुरंत पहुंचेगी।"
        },
        {
            "question": "मतदान केंद्रों में भीड़ या विवाद होने पर क्या प्रावधान हैं?",
            "answer": "मोबाइल पार्टी और पर्यवेक्षण अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे, और जरूरत पड़ने पर जोनल या एरिया मजिस्ट्रेट से समन्वय किया जाएगा।"
        },
        {
            "question": "जनता को किन आदतों का पालन करना चाहिए?",
            "answer": "आमजन से अपील है कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें और अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।"
        },
        {
            "question": "पुलिसकर्मियों को चुनाव में क्या निर्देश दिए गए हैं?",
            "answer": "पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता से ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "9 सितंबर",
            "event": "चुनाव प्रचार शाम 6 बजे समाप्त होगा"
        },
        {
            "date": "11 सितंबर",
            "event": "नगर निकाय चुनाव संपन्न होगा"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "405",
            "context": "मतदान केंद्रों की संख्या"
        },
        {
            "value": "313",
            "context": "टोंक जिले के वार्डों की संख्या"
        },
        {
            "value": "2 हजार",
            "context": "तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या"
        },
        {
            "value": "60",
            "context": "मोबाइल पार्टियों की संख्या जो गश्त करेंगी"
        },
        {
            "value": "100",
            "context": "चिन्हित क्रिटिकल मतदान केंद्र"
        },
        {
            "value": "32",
            "context": "पहले चरण के क्रिटिकल बूथ"
        },
        {
            "value": "68",
            "context": "दूसरे चरण के क्रिटिकल बूथ"
        },
        {
            "value": "1 पुलिस अधिकारी और 4 हथियारबंद जवान",
            "context": "प्रत्येक क्रिटिकल बूथ पर तैनात सुरक्षा"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "नगर निकाय चुनाव के लिए टोंक पुलिस के साथ आरएसी की दो कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी",
            "speaker": "रतनलाल भार्गव, एएसपी"
        },
        {
            "quote": "ईवीएम की सतत निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस नियंत्रण कक्ष को तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं",
            "speaker": "रोशन मीणा, एसपी"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "टोंक",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:3936a048-730f-47b4-aaf3-3399ef0181a0",
            "slug": "tonk",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1000511"
            ],
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "रतनलाल भार्गव",
            "type": "Person",
            "id": "kg:21f5eaa0-f8e9-4216-8436-ff2bd7d5fb9f",
            "slug": "ratanlal-bhargav",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रोशन मीणा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:516a68c3-63ab-436c-b9cc-51caca7e8492",
            "slug": "roshan-mina",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "डॉ. सौम्या झा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:f18c874f-dc23-45cc-86bd-e09cbb2e9bd6",
            "slug": "do-saumya-jha",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आरएसी",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:29782273-481d-440e-b767-140206620e86",
            "slug": "araesi",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "टोंक नगर निकाय चुनाव सुरक्षा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:78e17452-f66b-4039-81e6-71f2a3797eb5",
            "slug": "tonk-nagar-nikay-chunav-suraksha",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "नगर निकाय चुनाव",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:9269d0c6-2f50-4a8f-9d47-38c2da7d4caf",
            "slug": "nagar-nikay-chunav",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मतदान केंद्र",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2f57508f-d541-4990-b079-788cfc9d1f08",
            "slug": "matdan-kendra",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q335778"
            ],
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "आचार संहिता",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:59298d8b-2fcf-4442-a7f2-e65a12d27189",
            "slug": "achar-sanhita",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पुलिस सुरक्षा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:8b183f3a-51aa-4c09-876a-458c1adf1fa4",
            "slug": "pulis-suraksha",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मोबाइल पार्टी",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:56115c5d-8659-44e7-b938-a468509746d5",
            "slug": "mobail-parti",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सुरक्षा व्यवस्था",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d69abac9-b91e-4a34-b71b-97aa84aafdba",
            "slug": "suraksha-vyavastha",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ईवीएम",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:58da82a8-75a1-40cd-90bc-9d2a963ede8e",
            "slug": "iviem",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पुलिस कंट्रोल रूम",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:d99f352c-09ce-4ca3-98c8-53c1bfdc4f9e",
            "slug": "pulis-kantrol-rum",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "चुनाव प्रचार",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a4f5f963-5e0e-4066-ab06-f9077cc0ba7e",
            "slug": "chunav-prachar",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जोनल मजिस्ट्रेट",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:53c3004f-6954-4a13-ac76-54cfdaa14363",
            "slug": "jonal-majistret",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "एरिया मजिस्ट्रेट",
            "type": "Person",
            "id": "kg:2a5933bb-02b0-47b5-82bc-dcc8f0f6fec8",
            "slug": "eriya-majistret",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सौम्या झा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:122fa4e8-2970-4309-af5f-f5e7b3b6fe9e",
            "slug": "saumya-jha",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 18,
        "entities_resolved": 18,
        "entities_with_external_ref": 2,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}