{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/tamilnadu-cm-vijay-and-trisha-krishnan-seen-together-at-silverstone",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/tamilnadu-cm-vijay-and-trisha-krishnan-seen-together-at-silverstone",
    "article_id": 7324,
    "headline": "तमिलनाडु सीएम विजय और तृषा कृष्णन सिल्वरस्टोन में साथ दिखे",
    "summary": "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट में साथ दिखे, जहां विजय ने मिशेलिन ले मैन्स कप रेस की हरी झंडी दिखाई। इस दौरान दोनों की मौजूदगी से अफवाहें तेज हो गईं, लेकिन उन्होंने इस पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया।",
    "articleBody": "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय शनिवार को ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पहुंचे। यहां उन्होंने मिशेलिन ले मैन्स कप रेस की हरी झंडी दिखाई। इस दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी उनके साथ नजर आईं, जिससे दोनों के बीच लंबे समय से चल रही अफवाहें फिर से तेज हो गईं।\n\nथलपति विजय अजित कुमार की रेस देखने सिल्वरस्टोन पहुंचे थे। रेस में अजीत कुमार की टीम ने 38वां स्थान हासिल किया। विजय ने रेस की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान तृषा कृष्णन भी स्टाइलिश अंदाज में वहां मौजूद थीं। उन्होंने ब्लू जींस, सफेद टी-शर्ट और मैरून जैकेट पहनी थी।\n\nसोशल मीडिया पर पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि तृषा इस इवेंट में शामिल नहीं होंगी, लेकिन अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने तृषा के साथ अपनी सेल्फी शेयर कर उनकी मौजूदगी की पुष्टि की। राधिका भी अजित कुमार को चीयर करने सिल्वरस्टोन पहुंची थीं।\n\nसिल्वरस्टोन में विजय और तृषा की एक साथ मौजूदगी ने तमिल सिनेमा और राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कई निजी मौकों पर उनकी साथ में मौजूदगी फैंस का ध्यान खींचती रही है।\nयह भी पढ़ें\nमिथुन चक्रवर्ती के फार्महाउस में परिवार के लिए अलग-अलग कॉटेज\nसलमान खान ने काजी तौकीर को कहा रॉकस्टार, वीकेंड वार में जताई नाराजगी\nसीएम विजय ने विधानसभा में डीएमके पर भ्रष्टाचार और अपमानजनक भाषा के आरोप लगाए\nनिर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल\n\nमई 2026 में विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान तृषा को उनके परिवार के साथ भावुक देखा गया था। अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी तृषा विजय के माता-पिता के साथ पहली पंक्ति में बैठीं थीं।\n\nफरवरी 2023 में विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी थी, जिसमें उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। संगीता ने बताया था कि विजय ने उन्हें मानसिक प्रताड़ना दी और उनका रिश्ता टूट चुका है। हालांकि बाद में संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली।\n\nतमिलनाडु चुनाव के दौरान विजय और तृषा की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। विजय ने तृषा के जन्मदिन पर चुनाव जीता था और उसी दिन तृषा उनके घर भी पहुंचीं। 10 मई को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा शामिल थीं।\n\nसिल्वरस्टोन में विजय और तृषा की एक साथ मौजूदगी से अफवाहें फिर से तेज हो गई हैं, लेकिन दोनों ने इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।",
    "word_count": 415,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/tamilnadu-cm-vijay-and-trisha-krishnan-seen-together-at-silverstone.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/tamilnadu-cm-vijay-and-trisha-krishnan-seen-together-at-silverstone/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-13T05:44:57+00:00",
    "updated_at": "2026-09-13T05:44:57+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "तमिलनाडु CM विजय ने सिल्वरस्टोन में हरी झंडी दिखाई",
        "अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी सिल्वरस्टोन पर मौजूद थीं",
        "अजित कुमार की टीम ने रेस में 38वां स्थान प्राप्त किया",
        "विजय और तृषा की संगत से अफवाहें फिर तेज हुईं",
        "2026 में विजय के शपथ ग्रहण पर तृषा परिवार के साथ नजर आईं"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "विजय सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट क्यों गए थे?",
            "answer": "वह अजित कुमार की टीम को चीयर करने और रेस की शुरुआत हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे।"
        },
        {
            "question": "तृषा कृष्णन सिल्वरस्टोन इवेंट पर कैसे पहुंची?",
            "answer": "उन्हें अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने अपनी सेल्फी शेयर कर इवेंट में मौजूद बताया।"
        },
        {
            "question": "विजय और तृषा की संबन्ध पर क्या बयान आया है?",
            "answer": "दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।"
        },
        {
            "question": "क्या तृषा और विजय की मौजूदगी राजनीति में कोई खास असर डाली?",
            "answer": "तमिलनाडु चुनाव के दौरान उनकी संगत ने सुर्खियां बटोरीं, विजय ने तृषा के जन्मदिन पर चुनाव जीता था।"
        },
        {
            "question": "विजय की पत्नी संगीता ने तलाक क्यों मांगा था?",
            "answer": "उन्होंने विजय पर मानसिक प्रताड़ना और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, हालांकि बाद में उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "फरवरी 2023",
            "event": "संगीता ने विजय पर तलाक की अर्जी दाखिल की"
        },
        {
            "date": "मई 2026",
            "event": "विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान तृषा भावुक नजर आईं"
        },
        {
            "date": "अगस्त 2026",
            "event": "तृषा स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजय के माता-पिता के साथ पहली पंक्ति में"
        },
        {
            "date": "10 मई",
            "event": "विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा शामिल थीं"
        },
        {
            "date": "शनिवार (लेख की घटना)",
            "event": "विजय और तृषा सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पहुंचे और हरी झंडी दिखाई"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "38वां",
            "context": "अजित कुमार की टीम ने रेस में प्राप्त स्थान"
        }
    ],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "तमिलनाडु",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6b02ab07-12d2-40c8-a14e-39b2a5389c27",
            "slug": "tamilnadu",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विजय",
            "type": "Person",
            "id": "kg:d617a051-ed34-4221-9624-7008aa4e8770",
            "slug": "vijay",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सिल्वरस्टोन रेस थलपति विजय तृषा कृष्णन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6310773a-e02e-4a48-9331-3fe9bc4facd0",
            "slug": "silvaraston-res-thalapti-vijay-trisha-krishnan",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "तृषा कृष्णन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c425da16-af30-4a46-b9d6-ac9008a90cf3",
            "slug": "trisha-krishnan-2",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "थलपति विजय",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6631eaba-3fdc-43df-a63a-1237de40a6b2",
            "slug": "thalapti-vijay",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सिल्वरस्टोन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:280b15a3-4429-4a99-aa4d-d2bbdcdf5a3e",
            "slug": "silvaraston",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "अजित कुमार",
            "type": "Person",
            "id": "kg:e1089185-c442-4c1a-8f8c-d8f9a8536cb2",
            "slug": "ajit-kumar",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "अजीत कुमार",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:ae06493f-ae28-408d-8436-bfdb111476bf",
            "slug": "ajit-kumar",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राधिका सरथकुमार",
            "type": "Person",
            "id": "kg:1333410a-583b-47c2-bac7-913f127ff60f",
            "slug": "radhika-sarathkumar",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मिशेलिन ले मैन्स कप",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:4178fde2-8791-476c-a960-cc9079cb861c",
            "slug": "mishelin-le-mains-kap",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "तमिल सिनेमा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a866d58b-cbb2-4e51-bb17-7a5d578c4354",
            "slug": "tamil-sinema",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "तमिलनाडु मुख्यमंत्री",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:5268628b-07f5-4342-bf87-3ceb6b837f46",
            "slug": "tamilnadu-mukhyamantri",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "संगीता तलाक केस",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:4c34bbaa-3862-43bb-aad2-0db44cb4abb7",
            "slug": "sangita-talak-kes",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ब्रिटेन रेसिंग",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:48c20645-e730-47a5-88e2-35f9cfc8fd86",
            "slug": "briten-resing",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "संगीता",
            "type": "Person",
            "id": "kg:930d6cbb-97df-41e1-865d-21be9c809cde",
            "slug": "sangita",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 15,
        "entities_resolved": 15,
        "entities_with_external_ref": 0,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}