{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/swangiya-mata-bhati-rajvansh-ki-kuldevi",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/swangiya-mata-bhati-rajvansh-ki-kuldevi",
    "article_id": 4628,
    "headline": "स्वांगिया माता – भाटी राजवंश की कुलदेवी",
    "summary": "स्वांगिया माता जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुलदेवी हैं जिनके सात प्रमुख मंदिर मांड प्रदेश में स्थित हैं। तनोट राय मंदिर में 1965 एवं 1971 के युद्धों में देवी की कृपा से विजय मिली, तथा वहां से बीएसएफ द्वारा पूजा की जाती है। देवी के प्रतीक स्वांग (भाला) और सुगन चिड़ी जैसलमेर के राज्य चिन्ह में भी शामिल हैं।",
    "articleBody": "स्वांगिया माता – जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुलदेवी। देवी स्वांगिया का इतिहास बहुत पुराना है। भगवती आवड़ के पूर्वज सिन्ध में निवास करने वाले सउवा शाखा के चारण थे जो गायें पालते और घी व घोडों का व्यापार करते थे। मांड प्रदेश (जैसलमेर) के चेलक गांव में चेला नामक एक चारण आकर रहे।\n\nआवड़ की अन्य बहिनों के नाम आशी, सेसी, गेहली, हुली, रूपां और लांगदे था। अकाल पडने पर ये कन्याएँ अपने माता-पिता के साथ सिन्ध में जाकर हाकड़ा नदी पाकिस्तान के किनारे पर रहीं। पहले इन कन्याओं ने सूत कातने का कर्म किया। इसलिए ये कल्याणी देवी कहलाई।\n\nफिर आवड़ देवी की पावन यात्रा और जनकल्याण की अद्भुत घटनाओं के साथ ही क्रमशः सात मन्दिरों का निर्माण हुआ और समग्र मांड प्रदेश में आवड माता के प्रति लोगों की आस्था बढती गई। देवी का प्रतीक रुप स्वांग(भाला) व सुगन चिड़ी है। ये प्रतीक जैसलमेंर के राज्य चिन्ह में विद्यमान है।\n\nआजादी से पहले तक जैसलमेर के शासक दशहरा, दीपावली के दिन अपने घोड़ों को सजाते समय चांदी या सोने की चिड़िया बनाकर शक्ति के प्रतीक को बैठा कर पूजा करते थे।जैसलमेर के सिक्कों पट्टो-परवानो, स्टांपो, तोरणो आदि पर शुगन चिड़ी की आकृतियों का अंकन किया जाता था।\nयह भी पढ़ें\nगणेश चतुर्थी पर घर लाएं बप्पा की शुभ मूर्ति, रखें ये बातें\nनेपाल-तिब्बत में भूकंप और बाढ़ से 13,583 लोग प्रभावित\nपोकरण में मिठाई व्यापारी के घर से 20 लाख की चोरी\nफतेहगढ़ के NH 68 पर स्ट्रीट लाइट बंद, ग्रामीणों में हादसे का डर\n\nस्वांगिया माता या आवड़ माता के ये सात मन्दिर हैं\n\n(1) तनोट राय मन्दिर\n\nराव तनु ने 8 वी शताब्दी में निर्माण करवाया। इस स्थान पर मोहम्मद बिन कासिम, हुसैनशाह पठान, लंगाहो, वराहों,यवनों जोइयों व खीचियों ने कई आक्रमण किए। तनोट के शासक विजयराव ने देवी के प्रताप से ईरान के शाह व खुरासान के शाह को पराजित कर कुल 22 युद्ध जीते।\n\nसिंध के मुसलमान ने जब विजयराव पर आक्रमण किया तो देवी से प्रार्थना की कि अगर विजयी हुआ तो अपना मस्तक देवी को अर्पित करेगा। युद्ध में देवी ने विजयराव की मदद की और राव की विजय हुई।\n\nइस पर वह मंदिर में जाकर तलवार से अपना मस्तक काटने लगा तो देवी प्रकट हो गई और बोले कि मैनै तेरी पूजा मान ली और अपनी हाथ की सोने की चूड़ उतार कर दी। यही विजयराव इतिहास में विजयराव चूंडाला के नाम से प्रसिद्ध हुआ। 1965 ई व 1971 ई में पाकिस्तान से युद्ध हुआ। सभी युद्धों में देवी के प्रताप से विजय मिली।\n\n1965 ई के बाद बीएसएफ द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। जहाँ 1965 ई में पाकिस्तान के गिराए 300 बम बेअसर हुए थे। देवी की कृपा से पाकिस्तान के सैनिक रात के अंधेरे में आपस में लड़.कर मारे गए। इस समय पाकिस्तान ने 150 किमी तक कब्जा कर लिया था।\n\nतनोट देवी को थार की वैष्णों देवी भी कहा जाता है। BSF की एक यूनिट का नाम तनोट वारियर्स है।\n\n(2) घंटियाली राय मंदिर\n\nतनोट से 5 KM की दूरी पर दक्षिण-पूर्व में है। वीरधवल नामक पुजारी को नवरात्र के दिनों में देवी ने शेरनी के रूप में दर्शन दिए जिसके गले में घंटी बंधी थी। 1965 ई में पाकिस्तानी सैनिकों ने इस मंदिर की मूर्तियों को खंडित किया था। जिन्हें देवी ने मृत्यु दंड दिया।\n\n(3) देगराय मन्दिर\n\nजैसलमेर के पूर्व में देगराय जलाशय पर स्थित है। महारावल अखैसिह ने इस नवीन मंदिर का निर्माण करवाया था। देवियों ने महिष के रुप में विचरण कर रहे दैत्य को मारकर उसी के सिर का देग बनाकर उससे रक्तपान किया। यहाँ रात को नगाड़ों व घुघरुओं की ध्वनि सुनाई देती है। कभी कभी दीपक स्वतः ही प्रज्ज्वलित हो जाता है।\n\n(4) भादरियाराय मन्दिर\n\nइसका निर्माण महारावल गजसिंह जी ने बासणपी की लडाई जीतने के पश्चात करवाया और अपनी रानी व मेवाड़ के महाराणा भीमसिंह की पुत्री रुपकंवर के साथ जाकर मंदिर की प्रतिष्ठा करवाई। महारावल शालीवाहन ने देवी को चांदी का भव्य सिंहासन अर्पित किया।\n\nसिंहासन के ऊपर जैसलमेर का राज्यचिन्ह उत्कीर्ण है जिसे महारावल शालीवाहन सिंह ने भेंट चढा़या। फिर जवाहरसिंह ने इसका जीर्णोद्धार करवाया। शक्तियो ने वहादरिया ग्वाले को परचा दिया । वहादरिया के निवेदन करने पर देवी ने यहीं निवास किया। इसी कारण वाहदरिया भादरिया नाम से प्रसिद्ध हुआ। राव तणु ने यहाँ पहुंच कर देवियों के दर्शन किए।\n\nइस स्थान को आधुनिक रूप संत हरिवंश राय निर्मल ने दिया ।यहाँ पर विशाल गौशाला व एशिया का सबसे बडा़ भूमिगत पुस्तकालय स्थित है। यहाँ पर एक विश्वविद्यालय बनना भी प्रस्तावित है। महाराज ने शिक्षा, पर्यावरण, नशामुक्ति, चिकित्सा एवमं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम किया । कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, बाल विवाह का सदा विरोध किया।\n\nयहाँ का शक्ति और सरस्वती का अनूठा संगम अन्यत्र दुर्लभ है।\n\n(5) तेमड़ेराय मंदिर\n\nजैसलमेर के दक्षिण में गरलाउणे पहाड़ की कंदरा में बना हुआ है। इसका निर्माण महारावल केहर ने करवाया था। केहर ने मंदिर की पहाड़ी के नीचे एक सरोवर का निर्माण करवाया तथा सरोवर के निकट दो परसाले भी बनवाई । यहां देवी की पूजा छछुन्दरी के रुप में होती है।\n\nचारण इसे द्वितीय हिंगलाज मानते है। महारावल अमरसिंह ने तेमडेराय पहाड़ की पाज बंधाई,मंदिर के सामने बुर्ज, पगोथिये व उस पर बंगला बनवाया। महारावल जसवंतसिंह ने परसाल व बुर्ज का निर्माण करवाया व प्रतिष्ठा करवाई। महारावल जवाहरसिंह ने इसके निज मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया। यहाँ शक्तियों ने तेमड़ा नामक दैत्य का वध किया था।\n\nबीकानेर महाराजा रायसिंह जी ने अपनी रानी व जैसलमेर की राजकुमारी गंगाकुमारी के साथ यहां की यात्रा की और देवी ने नागिणियों के रुप में दर्शन दिए तो रायसिंह ने मंदिर के सामने खंभो वाला देवल बनाया। करणी माता भी तेमडेराय की परम भक्त थी। इसलिए कुछ लोग करणी जी को स्वांगीया का अवतार भी मानते है।\n\n(6) स्वांगिया माता गजरूप सागर मन्दिर\n\nयह गजरुप सागर तालाब के पास समतल पहाडी पर निर्मित मंदिर. जिसका निर्माण महारावल गजसिंह ने करवाया था। वे प्रातःकाल उठते ही किले से देवी के दर्शन करते है।\n\n(7) काले डूंगरराय मन्दिर\n\nजैसलमेर से 25 किमी दूर काले डूंगरराय मंदिर का जीर्णोद्धार महारावल जवाहरसिंह ने निर्माण कराया।\n\nकाले रंग के पहाड़ पर स्थित है। सिंध का मुसलमान इन कन्याओं से बलात विवाह करना चाहता था। सिंध से लौटने समय देवी ने हाकड़ा से मार्ग मांगा परंतु हाकडा के मार्ग नहीं देने पर देवी के चमत्कार से हाकडा़ नदी का पानी सुख गया। इसके पश्चात शक्तियां कुछ समय यहां भी रही थी।\n\nजठै यादवों राज जोरे जमाया।वठै जा करी जोगणी छत्र छाया।।",
    "word_count": 1062,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/swangiya-mata-bhati-rajvansh-ki-kuldevi.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/swangiya-mata-bhati-rajvansh-ki-kuldevi/chunks.jsonl",
    "published_at": "2023-01-08T09:49:02+00:00",
    "updated_at": "2026-09-07T02:54:21+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "खीम सिंह भाटी",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/kheemsinghbhati"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "स्वांगिया माता जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुलदेवी",
        "तनोट राय मन्दिर का निर्माण 8वीं शताब्दी में हुआ",
        "तनोट के शासक विजयराव ने 22 युद्ध जीते",
        "1965-71 के युद्धों में देवी के प्रताप से विजय मिली",
        "भादरियाराय मंदिर में एशिया का सबसे बड़ा भूमिगत पुस्तकालय है"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "स्वांगिया माता का प्रतीक रूप क्या है?",
            "answer": "स्वांगिया माता का प्रतीक रूप भाला (स्वांग) और सुगन चिड़ी है, जो जैसलमेर के राज्य चिन्ह में भी देखने को मिलता है।"
        },
        {
            "question": "तनोट राय मन्दिर का इतिहास क्या है?",
            "answer": "तनोट राय मंदिर पर कई विदेशी आक्रमण हुए, और विजयराव ने देवी की सहायता से ईरान व खुरासान के शाह को हराया।"
        },
        {
            "question": "1965 के भारत-पाक युद्ध में देवी का क्या योगदान माना जाता है?",
            "answer": "कहा जाता है कि 1965 में पाकिस्तान के गिराए 300 बम बेअसर हुए और सैनिक आपस में लड़कर मारे गए थे।"
        },
        {
            "question": "घंटियाली राय मंदिर के बारे में क्या प्रसिद्ध है?",
            "answer": "यहां नवरात्र के दिनों में देवी ने पुजारी को शेरनी के रूप में दर्शन दिए थे, और 1965 में पाकिस्तानी सैनिकों ने मूर्तियां तोड़ी थीं।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "8वीं शताब्दी",
            "event": "तनोट राय मन्दिर का निर्माण"
        },
        {
            "date": "1965 ईं",
            "event": "भारत-पाकिस्तान युद्ध, देवी की कृपा से विजय मिली"
        },
        {
            "date": "1971 ईं",
            "event": "भारत-पाकिस्तान युद्ध, देवी के प्रताप से विजय मिली"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "22",
            "context": "विजयराव ने देवी के सहारे कुल 22 युद्ध जीते"
        },
        {
            "value": "300",
            "context": "1965 के युद्ध में पाकिस्तान के गिराए 300 बम बेअसर हुए"
        },
        {
            "value": "150 किमी",
            "context": "1965 के युद्ध में पाकिस्तान ने 150 किमी तक कब्जा किया"
        }
    ],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "स्वांगिया माता",
            "type": "Person",
            "id": "kg:38934cd3-77cd-4125-8e70-b9bfa8543bed",
            "slug": "svangiya-mata",
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "भाटी राजवंश",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:3ef43056-633e-4b07-a633-0c5cf937b932",
            "slug": "bhati-rajvansh",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जैसलमेर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:94e2485b-a6cd-4c1b-9caf-fe708394d634",
            "slug": "jaisalmer",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q242898"
            ],
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "सिन्ध",
            "type": "Place",
            "id": "kg:7de5a295-da16-4d38-8352-e786208c43ad",
            "slug": "sindh",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मांड प्रदेश",
            "type": "Place",
            "id": "kg:58d53d07-c2cc-401a-8649-e6bcfe4632ee",
            "slug": "mand-pradesh",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "तनोट राय मन्दिर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:d48642f2-d79f-48ab-9362-89123fd4f108",
            "slug": "tanot-ray-mandir",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विजयराव चूंडाला",
            "type": "Person",
            "id": "kg:bc8666df-51a9-45af-a1fa-a099ee7b5cc7",
            "slug": "vijayrav-chundala",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "बीएसएफ",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:bb4be928-da2f-436d-9314-d62726ff8b03",
            "slug": "biesaeph",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "घंटियाली राय मंदिर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:cdaa42ff-c5ed-401d-aa37-feb2fad1aa02",
            "slug": "ghantiyali-ray-mandir",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "देगराय मन्दिर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:b5e06e7f-60a3-4218-942e-1859a0babea0",
            "slug": "degray-mandir",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "महारावल अखैसिह",
            "type": "Person",
            "id": "kg:427ee06d-7a05-4431-8589-092f8a3095a0",
            "slug": "maharaval-akhaisih",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "भादरियाराय मन्दिर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:2ef71d12-52a9-4e8c-a925-59795b20ce81",
            "slug": "bhadriyaray-mandir",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "महारावल गजसिंह",
            "type": "Person",
            "id": "kg:ad7c5e06-abe2-4c18-b216-fb66ab1b6c1e",
            "slug": "maharaval-gajsinh",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "महाराणा भीमसिंह",
            "type": "Person",
            "id": "kg:786c2724-3b27-47ec-b927-34a671ac9b06",
            "slug": "maharana-bhimsinh",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 14,
        "entities_resolved": 14,
        "entities_with_external_ref": 1,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}