{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/ricky-ponting-expresses-concern-over-future-of-one-day-cricket",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/ricky-ponting-expresses-concern-over-future-of-one-day-cricket",
    "article_id": 5490,
    "headline": "रिकी पोंटिंग ने वनडे क्रिकेट के भविष्य पर जताई चिंता",
    "summary": "ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि टी20 लीगों के बढ़ते प्रभाव के कारण आने वाले वर्षों में वनडे क्रिकेट के मैचों की संख्या कम हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि टेस्ट क्रिकेट मजबूत बना रहेगा, खासकर भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों की सहायता से। पोंटिंग विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में अपनी सह-मालिक की भूमिका निभाएंगे।",
    "articleBody": "ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि आने वाले वर्षों में वनडे क्रिकेट के मुकाबलों की संख्या कम होना तय है। उन्होंने यह चिंता जताई है कि टी20 लीगों के बढ़ते दायरे के कारण वनडे क्रिकेट धीरे-धीरे अपनी जगह खो सकता है।\n\nपोंटिंग ने बताया कि वह वनडे क्रिकेट के बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें यह फॉर्मेट खेलना बेहद पसंद था, लेकिन वर्तमान क्रिकेट कैलेंडर में बढ़ती फ्रेंचाइजी लीगों के चलते कुछ न कुछ कम करना होगा। उन्होंने कहा, \"मुझे खेल का वह फॉर्मेट खेलना पसंद है, लेकिन कहीं न कहीं तो कुछ छोड़ना ही होगा। और जाहिर है, वह 50 ओवर का क्रिकेट ही होगा।\"\n\nउन्होंने यह भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट मजबूत बना रहेगा, खासकर तब तक जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश इसे बनाए रखना चाहते हैं। पोंटिंग ने कहा कि आने वाले वर्षों में वनडे मुकाबलों की संख्या कम होना तय है।\n\nपोंटिंग ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) से जुड़ने को लेकर उत्साह जताया और कहा कि इस लीग में भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें खेलती हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पिछले संस्करणों में खिलाड़ियों ने इस अनुभव का खूब आनंद लिया है और पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं को दोबारा देखने का मौका मिलना खास है।\nयह भी पढ़ें\nबांग्लादेश ने 103 रन पर रोककर यूएई को 34 रन से हराया\nपाकिस्तान ने वुमेंस एशिया कप 2026 में सेमीफाइनल में जगह बनाई\nभारत-पाकिस्तान मुकाबले में जीत से लीग चरण का अंत करना चाहता है भारत\n\nउन्होंने अपनी नई भूमिका के बारे में कहा कि इस बार वह खिलाड़ी या कोच की भूमिका में नहीं हैं, बल्कि पीछे बैठकर उस टीम को खेलते हुए देखेंगे, जिसमें वह सह-मालिक हैं। पोंटिंग ने कहा, \"इस बार मेरे ऊपर दबाव थोड़ा कम है और यह अनुभव काफी मजेदार होने वाला है।\"\n\nउन्होंने बताया कि यह लीग उन खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच है जो अभी भी उच्च स्तर पर खेल रहे हैं, लेकिन अपने करियर के आखिरी दौर की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों के लिए यह लीग अपना खेल जारी रखने का बेहतरीन मौका है।\n\nडेविड वॉर्नर को विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का कप्तान बनाया गया है। कप्तान बनाए जाने के बाद वार्नर ने कहा, \"खेल के मैदान पर वापसी करने, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलने और प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका देने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।\"\n\nटीम के सह मालिक पुनीत सिंह ने कहा, \"रिकी के हमारे साथ जुड़ने और डेविड के कप्तानी संभालने से हमें जबरदस्त अनुभव, नेतृत्व और ताकत मिली है।\"",
    "word_count": 441,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/ricky-ponting-expresses-concern-over-future-of-one-day-cricket.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/ricky-ponting-expresses-concern-over-future-of-one-day-cricket/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-09T01:40:42+00:00",
    "updated_at": "2026-09-09T01:40:42+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "रिकी पोंटिंग ने वनडे क्रिकेट की संख्या घटने की संभावना जताई",
        "टी20 लीगों के बढ़ते प्रभाव से वनडे क्रिकेट को खतरा",
        "पोंटिंग ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में हिस्सा लिया",
        "डेविड वॉर्नर को डब्ल्यूसीएल ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का कप्तान बनाया गया",
        "रिकी पोंटिंग ने नवीनतम लीग में सह-मालिक की भूमिका निभाई"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "पोंटिंग ने अपनी नई लीग भूमिका के बारे में क्या कहा?",
            "answer": "उन्होंने बताया कि इस बार वे खिलाड़ी या कोच नहीं बल्कि सह-मालिक के रूप में टीम को देखेंगे।"
        },
        {
            "question": "विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान की भागीदारी क्यों महत्वपूर्ण है?",
            "answer": "इससे प्रतिस्पर्धा बनी रहती है और पुराने प्रतिद्वंद्विताओं को देखने का मौका मिलता है।"
        },
        {
            "question": "डविड वॉर्नर के लिए यह लीग क्यों खास है?",
            "answer": "यह लीग उनके लिए करियर के आखिरी दौर में अपने खेल को जारी रखने का मौका है।"
        },
        {
            "question": "पुनीत सिंह ने रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर के बारे में क्या कहा?",
            "answer": "उन्होंने कहा कि दोनों की मौजूदगी टीम को अनुभव, नेतृत्व और ताकत देती है।"
        }
    ],
    "timeline": [],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "50",
            "context": "वनडे क्रिकेट के ओवर की संख्या"
        },
        {
            "value": "तीसरा सीजन",
            "context": "विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का सीजन जिसमें डेविड वॉर्नर कप्तान हैं"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "मुझे खेल का वह फॉर्मेट खेलना पसंद है, लेकिन कहीं न कहीं तो कुछ छोड़ना ही होगा। और जाहिर है, वह 50 ओवर का क्रिकेट ही होगा।",
            "speaker": "रिकी पोंटिंग"
        },
        {
            "quote": "खेल के मैदान पर वापसी करने, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलने और प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका देने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।",
            "speaker": "डेविड वॉर्नर"
        },
        {
            "quote": "रिकी के हमारे साथ जुड़ने और डेविड के कप्तानी संभालने से हमें जबरदस्त अनुभव, नेतृत्व और ताकत मिली है।",
            "speaker": "पुनीत सिंह"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "रिकी पोंटिंग",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6f74cae5-01dc-4a63-8c2a-1e167499fcb8",
            "slug": "riki-ponting",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "डेविड वॉर्नर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:00f71dd5-ec6d-42c9-8620-50be4bc7d67c",
            "slug": "devid-vornar",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पुनीत सिंह",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:aa0985be-9f56-46eb-aa7b-9b5e8236d24d",
            "slug": "punit-sinh",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ऑस्ट्रेलिया",
            "type": "Place",
            "id": "kg:17d698af-38df-424f-9d52-752222eeeb83",
            "slug": "ostreliya",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q408"
            ],
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "भारत",
            "type": "Place",
            "id": "kg:fa943bd7-1320-4cbf-9fbe-8814bbf43855",
            "slug": "bharat",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q668"
            ],
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट भविष्य",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:3192fcee-a60a-4606-a8dc-35a33b773e42",
            "slug": "riki-ponting-vande-kriket-bhavishya",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पाकिस्तान",
            "type": "Place",
            "id": "kg:376737d9-c0c5-4c43-8e7b-e47e4bdc00b7",
            "slug": "pakistan",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q843"
            ],
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "इंग्लैंड",
            "type": "Place",
            "id": "kg:c1f1b562-0fc7-4881-9515-fd9761dc013f",
            "slug": "inglaind",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "दक्षिण अफ्रीका",
            "type": "Place",
            "id": "kg:9b00fd0d-e188-47e2-a554-5f0996a9e7cb",
            "slug": "dakshin-aphrika",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:29cfa0b4-814d-42a1-a107-a37ecb09cb82",
            "slug": "vishva-chaimpiyanship-oph-lijends",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "टी20 लीग",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6ab0caad-c6a9-4ecb-8329-0f4cfb58d0f0",
            "slug": "ti20-lig",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "क्रिकेट कैलेंडर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:cdfe8d69-898d-4610-b633-1e3f2bdbf6a8",
            "slug": "kriket-kailendar",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "वनडे क्रिकेट",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:33116ea9-ca71-4673-ac0e-a6138fd7894e",
            "slug": "vande-kriket",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "टेस्ट क्रिकेट",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d7fc3141-8a45-4cef-bafe-0bacd6a9244d",
            "slug": "test-kriket",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1132113"
            ],
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:469db555-5d9d-4840-91c2-b8153568216f",
            "slug": "ostreliya-kriket",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "फ्रेंचाइजी लीग",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b5f01665-3c1c-4f77-b4bc-01ad2656b2e7",
            "slug": "phrenchaiji-lig",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 16,
        "entities_resolved": 16,
        "entities_with_external_ref": 4,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}