{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/rajasthan-set-2026-exam-on-13-september-in-one-shift",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/rajasthan-set-2026-exam-on-13-september-in-one-shift",
    "article_id": 4835,
    "headline": "राजस्थान SET 2026 परीक्षा 13 सितंबर को एक शिफ्ट में होगी",
    "summary": "राजस्थान SET 2026 परीक्षा 13 सितंबर को एक शिफ्ट में होगी और उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आयोजित की जाती है और विभिन्न विषयों के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी।",
    "articleBody": "राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 का आयोजन 13 सितंबर को एक शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल और एसएसओ आईडी पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।\n\nराजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाते हैं।\n\nपरीक्षा का पहला पेपर 100 नंबरों का होगा, जिसमें 50 प्रश्न टीचिंग रिसर्च एप्टीट्यूट से होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।\n\nपरीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया था। अब एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।\nयह भी पढ़ें\n270 पन्नों की चैट से खुला एमपीएससी पेपर लीक का नेटवर्क\nमामूली सैलरी बढ़ोतरी के लिए नौकरी बदलना सही है या नहीं\nबिग बॉस 20 प्रीमियर में सात भाषाओं के होस्ट एक साथ दिखेंगे\nयूजीसी नेट री-एग्जाम और यूपीएससी सीडीएस-2 के एडमिट कार्ड जारी\n\nपरीक्षा में भाषा, साहित्य एवं मानविकी, सामाजिक विज्ञान एवं शिक्षा, विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रोफेशनल विषयों के प्रश्न शामिल होंगे। भाषा, साहित्य एवं मानविकी में अंग्रेजी, हिंदी, संगीत, दर्शनशास्त्र, राजस्थानी, संस्कृत, उर्दू, दृश्य कला, फारसी, पंजाबी और सिंधी विषय हैं। सामाजिक विज्ञान एवं शिक्षा में अर्थशास्त्र, शिक्षा, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शामिल हैं। विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रोफेशनल विषयों में रसायन विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, विधि, जीवन विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, गणितीय विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी और योग शामिल हैं।",
    "word_count": 317,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/rajasthan-set-2026-exam-on-13-september-in-one-shift.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/rajasthan-set-2026-exam-on-13-september-in-one-shift/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-07T11:08:58+00:00",
    "updated_at": "2026-09-07T11:08:58+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "राजस्थान SET 2026 परीक्षा 13 सितंबर को",
        "परीक्षा एक शिफ्ट में होगी",
        "एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करें",
        "परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं",
        "आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "राजस्थान SET परीक्षा किस पद के लिए होती है?",
            "answer": "यह परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए होती है।"
        },
        {
            "question": "परीक्षा में किस प्रकार के विषय शामिल होंगे?",
            "answer": "भाषा, साहित्य, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा, विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रोफेशनल विषय शामिल होंगे।"
        },
        {
            "question": "परीक्षा में प्रश्नों का वितरण कैसा होगा?",
            "answer": "पहले पेपर में 100 नंबरों के 50 प्रश्न टीचिंग रिसर्च एप्टीट्यूट विषय से होंगे।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "31 जुलाई",
            "event": "आवेदन की अंतिम तिथि"
        },
        {
            "date": "10 अगस्त",
            "event": "आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई"
        },
        {
            "date": "13 सितंबर",
            "event": "राजस्थान SET 2026 परीक्षा आयोजित"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "13 सितंबर",
            "context": "राजस्थान SET 2026 परीक्षा की तिथि"
        },
        {
            "value": "100",
            "context": "परीक्षा का पहला पेपर कुल नंबर"
        },
        {
            "value": "50",
            "context": "टीचिंग रिसर्च एप्टीट्यूट के प्रश्न"
        },
        {
            "value": "2",
            "context": "प्रत्येक सही उत्तर पर अंक"
        },
        {
            "value": "31 जुलाई",
            "context": "आवेदन की शुरूआती अंतिम तिथि"
        },
        {
            "value": "10 अगस्त",
            "context": "आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तिथि"
        }
    ],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET)",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:5b0cf58a-bfaa-46e0-8d42-a34bf738f75c",
            "slug": "rajasthan-rajya-patrata-pariksha-set",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "महाविद्यालय",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:086c6ff8-ca4c-48d9-ba29-8220dd018a87",
            "slug": "mahavidyalay",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "recruitment.rajasthan.gov.in",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:146b1dbc-eb10-4d73-acc5-e38e2559c18c",
            "slug": "recruitment-rajasthan-gov-in",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "एसएसओ आईडी",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:10626731-16b0-48b5-ad50-6c3941abd3e9",
            "slug": "esaesao-aidi",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "यूजीसी नेट परीक्षा",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:d7404afb-70c3-4de5-8366-0385c75e0b3b",
            "slug": "yujisi-net-pariksha",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राजस्थान SET 2026 परीक्षा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d548e207-ccc5-44b0-a985-7eb46fdbee30",
            "slug": "rajasthan-set-2026-pariksha",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "SET 2026",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:cb0e7b68-6287-4ba0-bb79-986b2e9e0fb8",
            "slug": "set-2026",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राजस्थान पात्रता परीक्षा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:13523fa0-ed4f-4120-b193-c928be9c8338",
            "slug": "rajasthan-patrata-pariksha",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "एडमिट कार्ड",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:dacf28e5-4de4-402b-9580-ddcab492268e",
            "slug": "edmit-kard",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "परीक्षा तिथि",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6e093c02-6031-4cba-9667-198f575deb52",
            "slug": "pariksha-tithi",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "असिस्टेंट प्रोफेसर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2896d3c0-e737-4705-abfe-11f66c5f099b",
            "slug": "asistent-prophesar",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हिंदी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b2fc3e59-a616-4cf8-8547-7bb8458659d2",
            "slug": "hindi",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q787497"
            ],
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.95
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 12,
        "entities_resolved": 12,
        "entities_with_external_ref": 1,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}