{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/polling-in-18-municipal-bodies-of-jaipur-district-on-september-9",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/polling-in-18-municipal-bodies-of-jaipur-district-on-september-9",
    "article_id": 5354,
    "headline": "जयपुर जिले के 18 नगर निकायों में 9 सितंबर को मतदान होगा",
    "summary": "जयपुर जिले के 18 नगर निकायों में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान 11 सितंबर को होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे और मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। चुनाव में कुल 28 लाख 25 हजार मतदाता हिस्सा लेंगे।",
    "articleBody": "जयपुर जिले के 18 नगर निकायों में 9 सितंबर को मतदान होगा। प्रशासन और पुलिस मिलकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर रहे हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए करीब एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।\n\nराज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की घोषणा के बाद मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी ने नगरपालिका नदबई, वैर, बयाना एवं उच्चैन में द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को निर्धारित किया है।\n\nश्रम विभाग के निर्देशानुसार संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों के औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कामगारों को मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभागों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।\n\nजयपुर जिले में पहले चरण में 18 नगर निकायों में 9 सितंबर को मतदान होगा जबकि जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान 11 सितंबर को होगा। जिले के 19 निकायों के 690 वार्डों में 2644 प्रत्याशी मैदान में हैं। निगम क्षेत्र में 2256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।\nयह भी पढ़ें\nआमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकूबाजी से मौत, दो आरोपी हिरासत में\nआमेर में तीन वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला\nजयपुर की 18 निकायों में 9 सितंबर को मतदान होगा\nजयपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी\n\nचुनाव के दोनों चरणों में कुल 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 14 लाख 63 हजार 1 पुरुष और 13 लाख 61 हजार 949 महिला मतदाता शामिल हैं। जयपुर नगर निगम में 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता हैं, जिनमें 12 लाख 61 हजार 380 पुरुष और 11 लाख 71 हजार 659 महिला मतदाता हैं।\n\nचुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। पहले चरण में लगभग 45 हजार सुरक्षाकर्मी और दूसरे चरण में 54,533 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। दोनों चरणों में 1,723 मोबाइल पार्टियां सक्रिय रहेंगी और 1,117 सुपरवाइजिंग ऑफिसर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इनके साथ 4,468 का जाब्ता रहेगा।\n\nईवीएम की सुरक्षा और आवाजाही के लिए 3,120 ईवीएम गार्ड तैनात रहेंगे। दोनों चरणों में 13,532 होमगार्ड की तैनाती होगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों के लिए 8,260 अतिरिक्त फोर्स भी उपलब्ध कराई गई है।\n\nचौमूं, शाहपुरा नगर परिषद समेत 18 निकायों में प्रचार का शोर थम चुका है। आज अंतिम दिन प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। मतदान दल भवानी निकेतन परिसर से रवाना होंगे और फुलेरा-सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, मनोहरपुर, नरायणा, दूदू, फागी, चाकसू, जोबनेर, खेजरोली, चौमूं, कालाडेरा, बगरू, बस्सी, कानोता, जमवारामगढ़ और वाटिका समेत अन्य निकायों के लिए रवाना होंगे।\n\nपहले चरण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा, संजना जाटव, मुरारी लाल मीणा, हरीश मीणा, भजनलाल जाटव और राहुल कस्वां समेत कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों की साख दांव पर है। डोटासरा के निर्वाचन क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ की नगर पालिका में भी वोटिंग होगी।\n\nडोटासरा के गृह जिले सीकर की खाटूश्यामजी, दाता रामगढ़, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, रींगस, अजीतगढ़, पलसाना नगर पालिकाओं में भी मतदान होगा। जूली के गृह जिले अलवर की नारायणपुर, मंडावर, बानसूर, रामगढ़, नौगांव मालाखेड़ा नगर पालिका के साथ खैरथल-तिजारा नगर परिषद में भी चुनाव होंगे। बानसूर में पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत की साख दांव पर है।\n\nचूरू सांसद राहुल कस्वां के लोकसभा क्षेत्र के नोहर, भादरा, राजगढ़ नगर पालिका के चुनाव पहले चरण में हैं। टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश मीणा के निर्वाचन क्षेत्र के निवाई, पीपलू, देवली उनियारा और दूनी पालिका चुनाव भी पहले चरण में होंगे। दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा के क्षेत्र की बांदीकुई, बसवा, महुआ, सिकराय, भांडारेज नगर पालिकाओं के चुनाव भी पहले चरण में हैं। करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव के निर्वाचन क्षेत्र के सपोटरा, मंडरायल, राजाखेड़ा, मुनियां नगर पालिका के चुनाव भी पहले चरण में होंगे।\n\nपुलिस अधीक्षक दीक्षित ने बताया कि जिले के छह नगर निकायों में बुधवार को चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना डर के मतदान कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर रहे हैं। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।",
    "word_count": 704,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/polling-in-18-municipal-bodies-of-jaipur-district-on-september-9.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/polling-in-18-municipal-bodies-of-jaipur-district-on-september-9/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-08T14:19:20+00:00",
    "updated_at": "2026-09-08T14:19:20+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "जयपुर जिले के 18 नगर निकायों में 9 सितंबर को मतदान",
        "दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को 4 नगर निकायों में",
        "दोनों चरणों में कुल 28.25 लाख मतदाता होंगे",
        "लगभग एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे मतदान में",
        "जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी?",
            "answer": "दोनों चरणों में 1,723 मोबाइल पार्टियां और 1,117 सुपरवाइजिंग ऑफिसर सुरक्षा संभालेंगे।"
        },
        {
            "question": "मतदान दिवस पर कामगारों के लिए क्या प्रावधान है?",
            "answer": "कामगारों को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा जिससे वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।"
        },
        {
            "question": "मतदान एजेंसियां ईवीएम की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगी?",
            "answer": "मतदान के दौरान 3,120 ईवीएम गार्ड तैनात रहेंगे जो ईवीएम की आवाजाही और सुरक्षा देखेंगे।"
        },
        {
            "question": "प्रत्याशियों के पक्ष में महत्वपूर्ण कौन-कौन हैं?",
            "answer": "कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, राहुल कस्वां और अन्य विधायकों की साख दांव पर है।"
        },
        {
            "question": "मतदान से जुड़ी प्रमुख निरीक्षण गतिविधियां क्या हैं?",
            "answer": "जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "9 सितंबर",
            "event": "जयपुर जिले के 18 नगर निकायों में पहले चरण का मतदान"
        },
        {
            "date": "11 सितंबर",
            "event": "दूसरे चरण का मतदान 4 नगर निकायों और जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में"
        },
        {
            "date": "मतदान दिवस",
            "event": "निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित"
        },
        {
            "date": "मतदान से पहले",
            "event": "प्रचार का शोर 18 निकायों में समाप्त, अंतिम जनसंपर्क"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "18",
            "context": "जयपुर जिले के नगर निकाय"
        },
        {
            "value": "9 सितंबर",
            "context": "पहले चरण का मतदान"
        },
        {
            "value": "11 सितंबर",
            "context": "दूसरे चरण का मतदान"
        },
        {
            "value": "19",
            "context": "जिले के नगरीय निकाय"
        },
        {
            "value": "690",
            "context": "जिले के निकायों के कुल वार्ड"
        },
        {
            "value": "2,644",
            "context": "जिले के निकायों में प्रत्याशी संख्या"
        },
        {
            "value": "2,256",
            "context": "जयपुर नगर निगम में मतदान केंद्र"
        },
        {
            "value": "28,25,046",
            "context": "दोनों चरणों में कुल मतदाता"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "प्रशासन और पुलिस मिलकर स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना डर के मतदान कराने के लिए तैयारियां कर रहे हैं",
            "speaker": "पुलिस अधीक्षक दीक्षित"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "जयपुर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:9b050003-613e-4d88-ab11-334eef1a3e2b",
            "slug": "jaypur",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q66485"
            ],
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "राज्य निर्वाचन आयोग",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:4ced4b19-9efa-4c35-bd28-b487d4cb6ba6",
            "slug": "rajya-nirvachan-ayog",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कमर चौधरी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:560f349d-64d4-438a-a4e3-d398cf27ed4a",
            "slug": "kamar-chaudhri",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "गोविंद सिंह डोटासरा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:cbd79244-06bd-451c-8c53-b982db68198b",
            "slug": "govind-sinh-dotasra",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "टीकाराम जूली",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:fd524485-58c1-4abd-85a2-e466a86a4546",
            "slug": "tikaram-juli",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q117831585"
            ],
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "कुलदीप इंदौरा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:0e194d8b-1094-4d18-8348-fc2515a261b5",
            "slug": "kuldip-indaura",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जयपुर नगर निकाय चुनाव 2026",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6315d02e-ddb1-46f6-8a99-964c8be66c49",
            "slug": "jaypur-nagar-nikay-chunav-2026",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "संजना जाटव",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:bd2a8581-914c-4e99-9303-ae8eea1cbbb9",
            "slug": "sanjna-jatav",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q125507266"
            ],
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "मुरारी लाल मीणा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:c673ff0a-64e3-43e1-a072-c46285396aa7",
            "slug": "murari-lal-mina",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हरीश मीणा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:858bd365-b784-44b5-8bcb-5047aed6872c",
            "slug": "harish-mina",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "भजनलाल जाटव",
            "type": "Person",
            "id": "kg:25b89d27-fe41-4160-b4b1-c54f62efc8e2",
            "slug": "bhajanlal-jatav",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राहुल कस्वां",
            "type": "Person",
            "id": "kg:e63d04c9-8a2e-4176-9587-ba5e643cc967",
            "slug": "rahul-kasvan",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "चौमूं",
            "type": "Place",
            "id": "kg:0c6fa68e-0b54-4173-a11a-42b7bdecf9ec",
            "slug": "chaumun",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मतदाता",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c58e466b-50e0-4a0b-b551-81958b40c5b3",
            "slug": "matdata",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "शाहपुरा",
            "type": "Place",
            "id": "kg:302fdd0a-69d0-40de-91d5-d7a9daf19700",
            "slug": "shahpura",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q3959004"
            ],
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "नगर निकाय चुनाव",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:9269d0c6-2f50-4a8f-9d47-38c2da7d4caf",
            "slug": "nagar-nikay-chunav",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सुरक्षा व्यवस्था",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d69abac9-b91e-4a34-b71b-97aa84aafdba",
            "slug": "suraksha-vyavastha",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मतदान",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:441b7c16-34a0-432d-9f1f-f87212a74bbb",
            "slug": "matdan",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q189760"
            ],
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "मतदान दल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:f1cc0974-0104-4b39-a8f6-bd033476f179",
            "slug": "matdan-dal",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 19,
        "entities_resolved": 19,
        "entities_with_external_ref": 5,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}