{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/nri-murder-in-sriganganagar-couple-sentenced-to-life-imprisonment",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/nri-murder-in-sriganganagar-couple-sentenced-to-life-imprisonment",
    "article_id": 5197,
    "headline": "श्रीगंगानगर में NRI की हत्या, दंपती को आजीवन कारावास",
    "summary": "श्रीगंगानगर में चार साल पुरानी हत्या के मामले में आरोपी दंपती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि उन्होंने धन की लालच में NRI वीरेंद्र सिंह की हत्या की थी और शव को जलाकर छुपाने का प्रयास किया था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।",
    "articleBody": "श्रीगंगानगर जिले की पुरानी आबादी क्षेत्र में करीब चार साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी दंपती को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे कोर्ट संख्या-1 के न्यायाधीश कमल लोहिया ने सुनाया।\n\nमामले के अनुसार, 18 दिसंबर 2022 की रात चक-7 जैड निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की हत्या हुई थी। वह श्रीलंका में एक कंपनी में सुपरवाइजर था और घटना से करीब एक महीने पहले भारत लौटा था। करीब तीन महीने पहले रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात अबोहर निवासी डांसर जैसमीन उर्फ आशू से हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और बातचीत शुरू की।\n\nजांच में पता चला कि जैसमीन को वीरेंद्र के बैंक खातों में काफी रकम होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने अपने पति रोहित के साथ मिलकर रकम ऐंठने की साजिश रची। आरोप है कि दोनों ने ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे मांगे और मारपीट कर एटीएम, मोबाइल व पर्स छीन लिया। पासवर्ड लेकर खाते से रुपए ट्रांसफर किए गए।\n\nआरोपियों को डर था कि वीरेंद्र पुलिस को घटना बताएगा। इसी आशंका में उसके सिर पर चोट मारकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को घर में रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी में डालकर रेहड़ी पर रखकर सुनसान भूखंड में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इसके बाद दोनों बस स्टैंड पहुंचे और अबोहर चले गए।\nयह भी पढ़ें\nश्रीगंगानगर में महिला वकील के पेटीएम से 59 हजार रुपए चोरी\nश्रीगंगानगर में फॉर्मेट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी\nकानपुर में शादी से पहले युवक ने फंदा लगाकर जान दी\n\n19 दिसंबर को सदर थाने में वीरेंद्र के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज हुई। पैर का कुछ हिस्सा नहीं जलने के कारण परिजनों ने उसकी पहचान की। तत्कालीन पुरानी आबादी थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने जांच शुरू की। मोबाइल कॉल डिटेल में वीरेंद्र की अंतिम बातचीत जैसमीन से होना सामने आया। अगले दिन ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज भी महत्वपूर्ण कड़ी बना। पुलिस ने ट्रैस कर अबोहर से जैसमीन और रोहित को गिरफ्तार कर लिया।\n\nविशेष बात यह है कि वीरेंद्र की बेटी की शादी महज 15 दिन बाद होने वाली थी, लेकिन शादी की तैयारियों के बीच परिवार को उसकी हत्या की खबर ने झकझोर दिया।\n\nअभियोजक विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि धारा-302 में दोनों को आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपए जुर्माने तथा धारा-201 में तीन-तीन साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।",
    "word_count": 411,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/nri-murder-in-sriganganagar-couple-sentenced-to-life-imprisonment.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/nri-murder-in-sriganganagar-couple-sentenced-to-life-imprisonment/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-08T07:59:09+00:00",
    "updated_at": "2026-09-08T07:59:09+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "श्रीगंगानगर में NRI वीरेंद्र सिंह की हत्या",
        "आरोपी दंपती को आजीवन कारावास की सजा",
        "हत्या 18 दिसंबर 2022 की रात हुई",
        "आरोपियों ने बैंक खातों से रुपए ट्रांसफर किए",
        "परिजनों ने अखरते जलने से वीरेंद्र की पहचान की"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "हत्या कैसे हुई थी?",
            "answer": "आरोपियों ने वीरेंद्र के सिर पर चोट मारकर गला घोंटकर हत्या की।"
        },
        {
            "question": "हत्या के बाद शव का क्या किया गया?",
            "answer": "शव को पानी की टंकी में डालकर आग लगाई और सुनसान भूखंड में छोड़ा गया।"
        },
        {
            "question": "पुलिस ने केस में किन सबूतों को महत्त्व दिया?",
            "answer": "पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स और ऑनलाइन पेमेंट मैसेज को महत्वपूर्ण कड़ी माना।"
        },
        {
            "question": "आरोपियों को कौन-कौन सी सजा सुनाई गई?",
            "answer": "धारा-302 में आजीवन कारावास व जुर्माना, धारा-201 में कठोर कारावास और जुर्माना।"
        },
        {
            "question": "हत्या का मकसद क्या था?",
            "answer": "आरोपियों ने वीरेंद्र के बैंक खातों से पैसे ऐंठने की साजिश रची थी।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "18 दिसंबर 2022",
            "event": "वीरेंद्र सिंह की हत्या हुई"
        },
        {
            "date": "19 दिसंबर 2022",
            "event": "वीरेंद्र के गुम होने की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज हुई"
        },
        {
            "date": "20 दिसंबर 2022",
            "event": "जैसमीन और रोहित को अबोहर से गिरफ्तार किया गया"
        },
        {
            "date": "मामले का फैसला तिथि निर्दिष्ट नहीं",
            "event": "आरोपी दंपती को आजीवन कारावास सजा सुनाई गई"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "55 वर्ष",
            "context": "वीरेंद्र सिंह की उम्र"
        },
        {
            "value": "18 दिसंबर 2022",
            "context": "हत्या की तारीख"
        },
        {
            "value": "10,000 रुपए",
            "context": "धारा-302 के तहत आरोपियों पर जुर्माना"
        },
        {
            "value": "3 साल",
            "context": "धारा-201 के तहत कठोर कारावास"
        },
        {
            "value": "5,000 रुपए",
            "context": "धारा-201 के तहत जुर्माना"
        },
        {
            "value": "15 दिन",
            "context": "वीरेंद्र की बेटी की शादी होने में बचा समय"
        }
    ],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "श्रीगंगानगर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b512c545-4c85-4ca5-8c6d-85261722b4e3",
            "slug": "shriganganagar",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q490883"
            ],
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "वीरेंद्र सिंह",
            "type": "Person",
            "id": "kg:f9664fb9-de02-4f2d-b29b-103c9c29a025",
            "slug": "virendra-sinh",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जैसमीन",
            "type": "Person",
            "id": "kg:0edd8bb7-b3b8-4cdc-b315-2663d691626e",
            "slug": "jaismin",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रोहित",
            "type": "Person",
            "id": "kg:c8780183-e820-4713-a5fc-8f56df600692",
            "slug": "rohit-4",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q12450725"
            ],
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "अबोहर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:b041c24f-c333-4987-b1c5-89ae24376b3c",
            "slug": "abohar",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कमल लोहिया",
            "type": "Person",
            "id": "kg:49152763-eba6-4440-b9a3-bf6dfabf2198",
            "slug": "kamal-lohiya",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "एडीजे कोर्ट संख्या-1",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:ce619774-776f-4e07-b939-86d258542e5e",
            "slug": "edije-kort-sankhya-1",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "श्रीगंगानगर NRI हत्या",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:047856dd-191e-4869-a79c-d0486c156220",
            "slug": "shriganganagar-nri-hatya",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सदर थाना",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:b37e90c9-7333-4725-8652-69e6a7f53754",
            "slug": "sadar-thana",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पुरानी आबादी थाना",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:2bd31414-2be6-4849-aa9a-5f7e78d0293f",
            "slug": "purani-abadi-thana",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सुरजीत कुमार",
            "type": "Person",
            "id": "kg:ea2dca81-2167-4a21-add4-7de2d8cd4e02",
            "slug": "surjit-kumar",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रोहित जैसमीन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c04619ee-4f80-4dfa-9b06-c98851a358b4",
            "slug": "rohit-jaismin",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विजेंद्र अग्रवाल",
            "type": "Person",
            "id": "kg:a0cf2b0a-cd52-4de9-96e0-112a869c7f3b",
            "slug": "vijendra-agraval",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "NRI हत्या",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b268f179-2dac-4cab-8c03-03a7f79f5160",
            "slug": "nri-hatya",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "धारा 302",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:80858767-bafb-4a5c-bd51-504dc0b2ac83",
            "slug": "dhara-302",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आजीवन कारावास",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:fbd0faf6-4ea2-4724-80cf-55589b2cdf35",
            "slug": "ajivan-karavas",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "धारा 201",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:06ac840b-578d-4783-ae52-bdb9b3479ed5",
            "slug": "dhara-201",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ब्लैकमेलिंग",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:5b8f05ab-0579-4e60-95fa-c4bd1b7fe0e1",
            "slug": "blaikmeling",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "2022 हत्या मामला",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:22f94d04-cf63-4228-aab4-ea0af332f80d",
            "slug": "2022-hatya-mamla",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हत्या मामला",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a710d5d2-1019-41d6-8060-12f27b2756a7",
            "slug": "hatya-mamla",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 20,
        "entities_resolved": 20,
        "entities_with_external_ref": 2,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}