{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/munger-relief-camps-married-women-observe-nirjala-fasting",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/munger-relief-camps-married-women-observe-nirjala-fasting",
    "article_id": 8063,
    "headline": "मुंगेर के राहत शिविरों में सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत",
    "summary": "मुंगेर के बाढ़ प्रभावित राहत शिविरों में रहने वाली महिलाओं ने 14 सितंबर को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा और पति की दीर्घायु व परिवार की सुख-शांति की कामना की। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पूजा-अर्चना की और व्रत के नियमों का पालन किया।",
    "articleBody": "मुंगेर के बाढ़ प्रभावित राहत शिविरों में रहने वाली महिलाओं ने 14 सितंबर को हरितालिका तीज का 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार के कुशलक्षेम के लिए पूजा-अर्चना की।\n\nमुंगेर के दियारा इलाके के सीताचरण और जाफरनगर गांव की सैकड़ों विस्थापित महिलाएं बबुआ घाट और जिला स्कूल के राहत शिविरों में तिरपाल के नीचे दिन बिता रही हैं। यहां न रहने का स्थायी ठिकाना है, न स्नान की पूरी व्यवस्था और न ही पूजा के लिए एकांत स्थान। इसके बावजूद महिलाओं की आस्था अडिग रही।\n\nसुहागिनों ने सुबह से ही बबुआ घाट पर पूजा की तैयारी शुरू कर दी थी। किसी के हाथ में बाढ़ से बचाई गई टूटी-फूटी पूजा थाली थी, तो कोई गीले कपड़ों के बीच बची पूजन सामग्री समेटकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना में जुटी थी।\n\nसीताचरण की मनीषा कुमारी ने बताया कि घर में कमर तक पानी भर जाने पर वे बच्चों और सामान के साथ बबुआ घाट आ गईं। हर साल घर पर तीज मनाने वाली मनीषा ने कहा, \"यहां न नहाने की जगह है, न पूजा का सामान सुरक्षित रखने का ठिकाना। दिनभर बिना अन्न-जल के रहना है और घर की बर्बादी की चिंता भी सता रही है। मन भारी है, लेकिन पति के लिए यह व्रत छोड़ नहीं सकते।\"\nयह भी पढ़ें\n15 सितंबर को ऋषि पंचमी व्रत और सप्तऋषि पूजा का शुभ मुहूर्त\nथावे रूट से लालकुआं-कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी\nहरितालिका तीज पर महिलाएं निर्जला उपवास रख पति की लंबी उम्र की कामना\nबिहार के 15 जिलों में बाढ़ से 46.88 लाख प्रभावित\n\nजिला स्कूल के शिविर में रह रहीं जाफरनगर की रीना देवी ने बताया कि घर में तीज पूजा का सामान बाढ़ में नष्ट हो गया। उन्होंने कहा, \"राहत शिविर में साफ-सफाई की कमी है और सैकड़ों लोगों के बीच व्रत की मर्यादा निभाना चुनौतीपूर्ण है। मन बार-बार डूबे घर और मवेशियों की चिंता में लगा रहता है। फिर भी पति की लंबी उम्र की कामना से पीछे नहीं हटे।\"\n\nबबुआ घाट पर शरण लिए सुनीता देवी और कोमल कुमारी ने कहा कि बाढ़ ने घर-द्वार छीन लिया, लेकिन ईश्वर पर भरोसा नहीं छीना। वे कहती हैं, \"भूखे-प्यासे रहकर ऐसी अमानवीय परिस्थितियों में उपवास करना बेहद पीड़ादायक है। खाने-पीने से लेकर बच्चों की सुरक्षा की चिंता है। फिर भी पूरा विश्वास है कि भगवान शिव और माता पार्वती हमारे संकट को जल्द हरेंगे, गंगा का पानी उतरेगा और हम अपने आशियाने लौट सकेंगे।\"\n\nपुरोहित ललित तिवारी ने बताया कि भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 सितंबर को थी। सूर्योदय तृतीया तिथि में होने के कारण उदयातिथि के अनुसार 14 सितंबर को ही हरितालिका तीज का व्रत और पूजा मनाई गई। तीज व्रती सुबह से शाम तक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे।\n\nसुहागिनों ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर सोलह श्रृंगार, फल-फूल, धूप-दीप, चंदन और अक्षत अर्पित किया। मान्यता है कि इस व्रत से दांपत्य जीवन में प्रेम, मधुरता और सौभाग्य बढ़ता है। व्रत का पारण 15 सितंबर को सूर्योदय के बाद किया जाएगा, तब व्रती जल या जूस ग्रहण कर उपवास खोलेंगी।",
    "word_count": 529,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/munger-relief-camps-married-women-observe-nirjala-fasting.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/munger-relief-camps-married-women-observe-nirjala-fasting/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-15T00:30:41+00:00",
    "updated_at": "2026-09-15T00:30:41+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [],
    "faq": [],
    "timeline": [],
    "key_numbers": [],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "मुंगेर हरितालिका तीज व्रत",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a85808d3-2256-4828-8c13-39887503fe9d",
            "slug": "munger-haritalika-tij-vrat",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मुंगेर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:49943053-67f3-4f34-bee7-edc3e08f29ee",
            "slug": "munger",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q36796"
            ],
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "हरितालिका तीज",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:84beb09a-aac3-41a8-8f07-409ff831a0ef",
            "slug": "haritalika-tij",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "निर्जला व्रत",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:9ddaa227-22a1-43af-8865-126751598b9b",
            "slug": "nirjala-vrat",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "बाढ़ राहत शिविर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:82e98fe3-769e-4865-ba6d-2aedcca26a28",
            "slug": "barh-rahat-shivir",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पति दीर्घायु",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:9a7170c0-ca2a-448d-a1c8-0572a65d4370",
            "slug": "pati-dirghayu",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "शिव-पार्वती पूजा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:03a2d2bb-f4df-457d-84ab-709601eeab87",
            "slug": "shiv-parvati-puja-2",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "बिहार",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:72127e24-d497-430e-935d-d41349f72a27",
            "slug": "bihar",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1165"
            ],
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "24 घंटे व्रत",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:e31d937a-2131-4973-ad9f-9b2a1f18111d",
            "slug": "24-ghante-vrat",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 9,
        "entities_resolved": 9,
        "entities_with_external_ref": 2,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}