{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/maruti-suzuki-increases-prices-of-selected-models-by-up-to-20000-rupees",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/maruti-suzuki-increases-prices-of-selected-models-by-up-to-20000-rupees",
    "article_id": 4735,
    "headline": "मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडल की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाईं",
    "summary": "मारुति सुजुकी ने महंगे कच्चे माल और उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण चुनिंदा मॉडल की कीमतें सितंबर से 20,000 रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन मॉडल्स की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी। इस कदम से कार खरीदारों के बजट पर असर पड़ सकता है और अन्य कार निर्माता भी कीमतें बढ़ा सकते हैं।",
    "articleBody": "मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडल की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने महंगे कच्चे माल और उत्पादन लागत में वृद्धि को इसकी वजह बताया है। यह बदलाव सितंबर से लागू होंगे, जब फेस्टिव सीजन की शुरुआत होती है।\n\nकंपनी ने बताया कि पिछले कुछ समय से इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे उत्पादन में लगने वाली कुल लागत बढ़ गई है। मारुति सुजुकी ने लागत घटाने के कई उपाय किए, लेकिन महंगाई का दबाव अभी भी बना हुआ है।\n\nमारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में ऑल्टो K10, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्क्स, ब्रेजा, अर्टिगा और ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल शामिल हैं। हालांकि कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन मॉडल्स की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी।\n\nकंपनी ने कहा, \"लगातार ऊंचे स्तर पर बनी महंगाई और विपरीत लागत परिस्थितियों के कारण बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना हमारी मजबूरी हो गया है। हालांकि, हमने यह पूरी कोशिश की है कि ग्राहकों पर इसका कम से कम असर पड़े।\"\nयह भी पढ़ें\nमारुति बलेनो 2026 मॉडल नए इंजन और लेवल 2 ADAS के साथ लॉन्च\nरॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 440 एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च की\nसेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ को दी मंजूरी\nएनएसईने को-लोकेशन वादात 1,491 कोटी रुपयांचे करार केले\n\nमारुति सुजुकी की कीमतों में इजाफे की खबर से शेयर बाजार में भी सकारात्मक प्रभाव दिखा। दोपहर करीब 12 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.60 फीसदी की मजबूती के साथ 12774.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। कुल मार्केट कैप भी 4 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।\n\nसितंबर और अक्टूबर में शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन में कारों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में मारुति सुजुकी जैसे मास-मार्केट कंपनी के दाम बढ़ाने से कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के बजट पर असर पड़ेगा। जानकारों का मानना है कि मारुति के इस कदम के बाद अन्य कार निर्माता भी अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।",
    "word_count": 342,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/maruti-suzuki-increases-prices-of-selected-models-by-up-to-20000-rupees.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/maruti-suzuki-increases-prices-of-selected-models-by-up-to-20000-rupees/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-07T07:14:04+00:00",
    "updated_at": "2026-09-07T07:14:04+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "मारुति सुजुकी ने कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाईं",
        "महंगे कच्चे माल और उत्पादन लागत कारण",
        "कीमतों में बदलाव सितंबर से लागू होंगे",
        "शेयर बाजार में शेयर 0.60% बढ़े",
        "मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये पार"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "मारुति सुजुकी ने कीमतें क्यों बढ़ाईं?",
            "answer": "कंपनी ने महंगाई और लागत बढ़ोतरी के दबाव को दाम बढ़ाने की वजह बताया है।"
        },
        {
            "question": "कौन से मॉडल मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में शामिल हैं?",
            "answer": "ऑल्टो K10, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्स, ब्रेजा, अर्टिगा और ग्रैंड विटारा शामिल हैं।"
        },
        {
            "question": "क्या कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का विस्तार किया है?",
            "answer": "कंपनी ने अभी नहीं बताया कि किन मॉडल्स की कीमत कितनी बढ़ेगी।"
        },
        {
            "question": "कीमत बढ़ने का बाजार पर क्या प्रभाव पड़ा?",
            "answer": "मारुति सुजुकी के शेयरों में 0.60% की वृद्धि देखी गई।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "सितंबर",
            "event": "कीमतों में बदलाव फेस्टिव सीजन की शुरुआत में लागू होंगे"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "20,000 रुपये",
            "context": "चुनिंदा मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी"
        },
        {
            "value": "0.60%",
            "context": "बीएसई पर मारुति सुजुकी के शेयरों की बढ़ोतरी"
        },
        {
            "value": "12774.50 रुपये",
            "context": "बीएसई पर मारुति सुजुकी के शेयर का भाव"
        },
        {
            "value": "4 लाख करोड़ रुपये",
            "context": "मारुति सुजुकी की कुल मार्केट कैप"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "लगातार ऊंचे स्तर पर बनी महंगाई और विपरीत लागत परिस्थितियों के कारण बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना हमारी मजबूरी हो गया है। हालांकि, हमने यह पूरी कोशिश की है कि ग्राहकों पर इसका कम से कम असर पड़े।",
            "speaker": "मारुति सुजुकी"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "मारुति सुजुकी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:3d055d03-739d-45f3-b328-0c8ba0e8fdd7",
            "slug": "maruti-sujuki",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q963718"
            ],
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "मारुति सुजुकी कीमत बढ़ोतरी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:981d4314-27b6-45e8-bb56-40c435b51376",
            "slug": "maruti-sujuki-kimat-barhotri",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कार कीमतें",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2221562a-9270-42e7-9b11-398d1a7459ba",
            "slug": "kar-kimten",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कीमत बढ़ोतरी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:e3ca1b11-451f-4afc-8808-f3084e17b117",
            "slug": "kimat-barhotri",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ऑटोमोबाइल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:264acf3a-9b70-4ce5-b469-1c55e891ceb4",
            "slug": "otomobail",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "बीएसई",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:f29fac30-4e11-4a42-aa1f-eaca07bd8c1e",
            "slug": "biesai",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "फेस्टिव सीजन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:5494eb5f-86e4-4ff5-914b-217f877736d3",
            "slug": "phestiv-sijan",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मारुति मॉडल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c95b96da-373b-4d7e-818e-fa9a9a502beb",
            "slug": "maruti-modal",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "उत्पादन लागत",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:93c0387a-85d9-4c70-ace2-26cad7574b31",
            "slug": "utpadan-lagat",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "भारत",
            "type": "Place",
            "id": "kg:fa943bd7-1320-4cbf-9fbe-8814bbf43855",
            "slug": "bharat",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q668"
            ],
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "शेयर बाजार",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:28049cc9-6feb-46c1-b1e4-0d836fded364",
            "slug": "sheyar-bajar",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 11,
        "entities_resolved": 11,
        "entities_with_external_ref": 2,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}