{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/mahananda-express-two-coaches-derailed-in-ara",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/mahananda-express-two-coaches-derailed-in-ara",
    "article_id": 4193,
    "headline": "आरा में महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं",
    "summary": "बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। रेलवे प्रशासन ने राहत एवं तकनीकी कार्य शुरू कर दिए हैं और दुर्घटना की जांच की जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।",
    "articleBody": "बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। यह हादसा सुबह करीब 4:12 बजे प्लेटफार्म नंबर दो के पास हुआ। रेलवे प्रशासन ने राहत और तकनीकी कार्य शुरू कर दिया है।\n\nदानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां इंजन के साथ पटरी से उतर गईं, जिससे दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। पटरी से उतरने वाली बोगियां इंजन से सटे जनरल कोच की बताई जा रही हैं।\n\nरेलवे के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। दानापुर कंट्रोल से तकनीकी टीम आरा के लिए रवाना हो गई है। पटरी से उतरी बोगियों को जैक की मदद से पटरी पर चढ़ाने का काम जारी है।\n\nमहानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब 4:12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। ट्रेन के परिचालन के दौरान किसी तकनीकी समस्या के कारण उसका सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला गया, जिससे ट्रेन स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर अप लाइन में डिरेल हो गई।\nयह भी पढ़ें\nन्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश\nसचिन पायलट के 49वें जन्मदिन पर 20 खास बातें\nसासाराम में 12 सितंबर को लोक अदालत लगेगी, चालान पर 50% छूट\nबिहार में बाढ़ से 17,776 लोग विस्थापित, पीएम मोदी चुप\n\nरेलवे कर्मचारियों ने राहत कार्य करते हुए पटरी से उतरी तीनों बोगियों को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाया है।\n\nरेलवे प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों के परिचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, गांधी धाम, कैप्टल एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर और उधना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट हैं।\n\nदानापुर रेल मंडल के डीआरएम विनोद कुमार आरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है। उनके साथ वरीय रेल इंजीनियरिंग अधिकारी भी मौजूद हैं। रेलवे अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं कि सिग्नल सासाराम लाइन की ओर क्यों गया और ट्रेन गलत दिशा में कैसे चली गई।\n\nट्रैक को दुरुस्त करने और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाने के बाद ही रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य होने की संभावना है।\n\nघटना में कोई हताहत नहीं हुए हैं\nसरस्वती चंद्र, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर",
    "word_count": 373,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/mahananda-express-two-coaches-derailed-in-ara.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/mahananda-express-two-coaches-derailed-in-ara/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-06T02:20:04+00:00",
    "updated_at": "2026-09-06T02:20:04+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं",
        "हादसा सुबह लगभग 4:12 बजे आरा स्टेशन पर हुआ",
        "दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित",
        "कोई हताहत नहीं, राहत और तकनीकी कार्य जारी",
        "दानापुर डीआरएम विनोद कुमार ने जांच शुरू की"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "महानंदा एक्सप्रेस की बोगियां क्यों पटरी से उतरीं?",
            "answer": "ट्रेन के परिचालन के दौरान तकनीकी समस्या के कारण सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला गया जिससे ट्रेन गलत दिशा में पहुंची और डिरेल हुई।"
        },
        {
            "question": "पतरी से उतरी बोगियां किस जगह से जुड़ी थीं?",
            "answer": "पटरी से उतरी बोगियां इंजन के सटे जनरल कोच की बताई गई हैं।"
        },
        {
            "question": "रेलवे प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों के लिए क्या कदम उठाए?",
            "answer": "प्रशासन ने कई प्रमुख ट्रेनों के लेट होने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं और राहत कार्य प्रारंभ किए हैं।"
        },
        {
            "question": "रेल प्रशासन ने कितनी बोगियों को ट्रैक पर दोबारा चढ़ाया?",
            "answer": "रेलवे कर्मचारियों ने कुल तीन बोगियों को दोबारा पटरी पर चढ़ाया है।"
        },
        {
            "question": "घटना के बाद रेल परिचालन कब तक सामान्य होने की उम्मीद है?",
            "answer": "ट्रैक की मरम्मत और डिरेल बोगियों को हटाने के बाद ही रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य हो सकेगा।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "रविवार सुबह 4:12 बजे",
            "event": "महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां आरा स्टेशन पर पटरी से उतरीं"
        },
        {
            "date": "तत्काल बाद",
            "event": "रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम घटना स्थल पर पहुंची"
        },
        {
            "date": "रविवार सुबह के बाद",
            "event": "रेलवे कर्मचारियों ने डिरेल बोगियों को ट्रैक पर पुनः चढ़ाया"
        },
        {
            "date": "रविवार को",
            "event": "दानापुर डीआरएम विनोद कुमार ने जांच शुरू की"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "4:12 बजे",
            "context": "महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने का समय"
        },
        {
            "value": "3",
            "context": "पटरी से उतरी और फिर ट्रैक पर चढ़ाई गई बोगियों की संख्या"
        },
        {
            "value": "200 मीटर",
            "context": "रेलवे स्टेशन से दूरी जहां दुर्घटना हुई"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "घटना में कोई हताहत नहीं हुए हैं",
            "speaker": "सरस्वती चंद्र, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्व मध्य रेल"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "आरा",
            "type": "Place",
            "id": "kg:20bb2a40-b486-4abb-98b9-b30cf3eef24b",
            "slug": "ara",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q588587"
            ],
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "बिहार",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:72127e24-d497-430e-935d-d41349f72a27",
            "slug": "bihar",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1165"
            ],
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "महानंदा एक्सप्रेस",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d6ca2450-7633-42f9-b522-1cfafa74e9de",
            "slug": "mahananda-eksapres",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "दानापुर रेल मंडल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:240efd14-f673-4162-8402-050b3dfc45d4",
            "slug": "danapur-rel-mandal",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आरा रेलवे स्टेशन",
            "type": "Place",
            "id": "kg:1b98cfac-edee-4464-91ee-414682e3ed14",
            "slug": "ara-relve-steshan",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड",
            "type": "Place",
            "id": "kg:1a96811c-9c6c-4a34-af27-32846ca50d3a",
            "slug": "dilli-havra-mukhya-relkhand",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आरा महानंदा एक्सप्रेस डिरेल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:44198454-1603-4a90-a9a7-2e234d6b9054",
            "slug": "ara-mahananda-eksapres-direl",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सासाराम",
            "type": "Place",
            "id": "kg:fdb41969-6f52-4d38-bcf7-04f8d57f6ef0",
            "slug": "sasaram",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1949410"
            ],
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "विनोद कुमार",
            "type": "Person",
            "id": "kg:e469578e-3901-405b-9338-14649158b1e8",
            "slug": "vinod-kumar",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q31323808"
            ],
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "सरस्वती चंद्र",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:9686eb3b-bef3-42cd-b341-4dc78875343d",
            "slug": "sarasvati-chandra",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पूर्व मध्य रेल",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:52195e82-a987-4eb8-beb5-256d842ca5e6",
            "slug": "purva-madhya-rel",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रेल हादसा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:53c66d16-2cdd-4c21-b8ce-afd930c5f001",
            "slug": "rel-hadsa",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हाजीपुर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:ce7f5f9f-a353-49a7-9963-4228802a3ce1",
            "slug": "hajipur",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1949403"
            ],
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "दिल्ली-हावड़ा रेलखंड",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:73068304-dcbe-4640-90a6-f886c4900c31",
            "slug": "dilli-havra-relkhand",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रेलवे प्रशासन",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:791e2af9-2e2f-4f13-bce8-4d2c042139a9",
            "slug": "relve-prashasan",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पटरी से उतरी बोगियां",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a342beeb-e167-4815-9e67-3e4ad83444f1",
            "slug": "patri-se-utri-bogiyan",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रेलवे कर्मचारी",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:50d93d39-2615-4479-9a72-20e9aa6b1be0",
            "slug": "relve-karmachari",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रेल परिचालन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:3862c5c9-0694-4b88-ba10-b78cc65f50ed",
            "slug": "rel-parichalan",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रेलवे जांच",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:18cd45b9-5478-4a65-adfe-d1710501d26e",
            "slug": "relve-janch",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 19,
        "entities_resolved": 19,
        "entities_with_external_ref": 5,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}