{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/joe-root-becomes-third-most-test-playing-cricketer",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/joe-root-becomes-third-most-test-playing-cricketer",
    "article_id": 5823,
    "headline": "जो रूट बने तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर",
    "summary": "इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टेस्ट क्रिकेट में 169 मैच खेलकर सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के बाद इस सूची में हैं और अभी भी सक्रिय खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड ने अपनी पिछली तीन टेस्ट मैचों में बिना बदलाव के टीम उतारी है।",
    "articleBody": "इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ के 168 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।\n\nरूट ने इस मुकाबले में उतरते ही अपने टेस्ट मैचों की संख्या 169 कर ली। अब वह इस सूची में केवल भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से पीछे हैं। सचिन तेंदुलकर ने 1989 से 2013 के बीच भारत के लिए कुल 200 टेस्ट मैच खेले। जेम्स एंडरसन ने 188 टेस्ट मुकाबलों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया और 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।\n\nइस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग भी 168 मैचों के साथ स्टीव वॉ के बराबर हैं। खास बात यह है कि टॉप-10 में जो रूट इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।\n\nइंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज में इंग्लैंड ने अपनी पिछली दोनों टेस्ट मैचों वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया। यह 2010 के बाद पहली बार है जब इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार तीनों मुकाबलों में एक ही प्लेइंग इलेवन उतारी है।\nयह भी पढ़ें\nऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए टीम का ऐलान, पडिक्कल और गायकवाड़ कप्तान\nबांग्लादेश ने 103 रन पर रोककर यूएई को 34 रन से हराया\n\nहालांकि, एजबेस्टन में इंग्लैंड का हालिया रिकॉर्ड प्रभावशाली नहीं रहा है। टीम ने इस मैदान पर अपने पिछले छह टेस्ट में से चार गंवाए हैं। वहीं पाकिस्तान को एजबेस्टन में अब तक जीत नहीं मिली है। पाकिस्तान ने यहां आठ टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे पांच में हार मिली जबकि तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।\n\nपाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में अजान अवैस, सईम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, गाजी घोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली शामिल हैं। इंग्लैंड की टीम में बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग खेल रहे हैं।\n\nजो रूट को हाल ही में इंग्लैंड की टेस्ट टीम का दोबारा कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी में टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीते हैं, हालांकि रूट का बल्ला शांत रहा है। वे 2017 से 2022 तक इंग्लैंड के स्थायी टेस्ट कप्तान रह चुके हैं।\n\nइंग्लैंड ने अपने पिछले नौ टेस्ट मैचों में से सात गंवा दिए हैं और दिसंबर 2024 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। पाकिस्तान ने लार्ड्स पर दूसरे टेस्ट के बाद सात खिलाड़ियों, मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच को स्वदेश वापस भेज दिया था।\n\nविकेटकीपर गाजी घोरी, गेंदबाज इमरान रंधावा और रजाउल्लाह खान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं जबकि सलामी बल्लेबाज सईम अयूब की टीम में वापसी हुई है।",
    "word_count": 495,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/joe-root-becomes-third-most-test-playing-cricketer.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/joe-root-becomes-third-most-test-playing-cricketer/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-09T16:26:10+00:00",
    "updated_at": "2026-09-09T16:26:10+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [],
    "faq": [],
    "timeline": [],
    "key_numbers": [],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "जो रूट",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:7e395c39-1ba0-457b-9955-a3a7aa7d66e7",
            "slug": "jo-rut",
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सचिन तेंदुलकर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c60642b2-2547-47ad-84c8-4a3ac6099849",
            "slug": "sachin-tendulkar",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जेम्स एंडरसन",
            "type": "Person",
            "id": "kg:d42d486b-308f-4ece-be2c-6fe43f6c82e0",
            "slug": "jems-endarsan",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "स्टीव वॉ",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:98420252-189c-4d26-98e2-168790ef4f54",
            "slug": "stiv-vo",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रिकी पोंटिंग",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6f74cae5-01dc-4a63-8c2a-1e167499fcb8",
            "slug": "riki-ponting",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q472649"
            ],
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "बाबर आजम",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:78ad7fa1-6c09-415a-9a4f-75dc4953d10e",
            "slug": "babar-ajam",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "एजबेस्टन टेस्ट जो रूट रिकॉर्ड",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b86f6ea2-eae0-4778-8e73-b1d431a69325",
            "slug": "ejbestan-test-jo-rut-rikord",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "गाजी घोरी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:fb2e68ad-60f2-445f-b9bb-ea913b7eedb5",
            "slug": "gaji-ghori",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "इमरान रंधावा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:5be32fd6-3239-420b-92aa-7295ed3008df",
            "slug": "imran-randhava",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "एजबेस्टन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6ad34c9d-86b4-45d4-8285-bf0b0c484f18",
            "slug": "ejbestan",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "इंग्लैंड",
            "type": "Place",
            "id": "kg:c1f1b562-0fc7-4881-9515-fd9761dc013f",
            "slug": "inglaind",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पाकिस्तान",
            "type": "Place",
            "id": "kg:376737d9-c0c5-4c43-8e7b-e47e4bdc00b7",
            "slug": "pakistan",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q843"
            ],
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "टेस्ट क्रिकेट",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d7fc3141-8a45-4cef-bafe-0bacd6a9244d",
            "slug": "test-kriket",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1132113"
            ],
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "क्रिकेट सीरीज",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:ac2f01e7-5971-4265-92fa-4ebe2a9397d7",
            "slug": "kriket-sirij",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कप्तानी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d3029e28-ba43-4a9c-8e78-4a17882e2fe0",
            "slug": "kaptani",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पाकिस्तान क्रिकेट टीम",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:0fb306d5-4e1c-4591-83ba-a39330a9fd80",
            "slug": "pakistan-kriket-tim",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "इंग्लैंड क्रिकेट टीम",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:e646be99-126e-4e0d-b862-6a65732c2cc8",
            "slug": "inglaind-kriket-tim",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "टॉस",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:690f5ebe-d247-4f09-a9e4-3b9652e5868f",
            "slug": "tos",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q7827859"
            ],
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.95
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 18,
        "entities_resolved": 18,
        "entities_with_external_ref": 4,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}