{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/jaipur-two-vehicle-thieves-reveal-theft-of-80-motorcycles",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/jaipur-two-vehicle-thieves-reveal-theft-of-80-motorcycles",
    "article_id": 6222,
    "headline": "जयपुर में दो वाहन चोरों से 80 मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा",
    "summary": "जयपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 80 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया है और 51 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलों को तोड़-फोड़ कर स्टार्ट कर सकते थे और उन्हें सूनसान जगहों पर छुपाते थे। पुलिस अब अन्य संबंधित मामलों की जांच कर रही है।",
    "articleBody": "जयपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 80 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से 51 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस अब अन्य थानों में दर्ज मामलों की जांच कर रही है।\n\nगिरफ्तारी और पूछताछ\n\nपुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर शेर सिंह (26) निवासी तारनपुर, थाना मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर और कमलजीत उर्फ कमल (33) निवासी रामड़ी, थाना मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।\n\nचोरी की योजना और तरीका\n\nआरोपियों ने बताया कि वे पहले सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर बाइक के हैंडल का लॉक तोड़कर तारों को जोड़कर उसे स्टार्ट कर लेते थे। इसके बाद रास्ते में मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक देते और चोरी के वाहनों को सुनसान स्थान पर एकत्र करते थे।\n\nमोटरसाइकिलों की बिक्री और छुपाने का तरीका\n\nआरोपी ज्यादातर स्पलेंडर और टीवीएस अपाचे बाइक चोरी कर महज 5 से 7 हजार रुपए में बेच देते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को वे सूनसान जगहों सहित कुएं में छुपाते थे। 7 सितंबर को द्रव्यवती नदी के पास चिनाव अपार्टमेंट पर चोरी की एक मोटरसाइकिल बेचने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।\nयह भी पढ़ें\nपूर्व विधायक बलजीत यादव के पास जेल में मिला मोबाइल, मामला दर्ज\nनागौर जिले के पांच निकायों में मतदान शांतिपूर्ण, उत्साह के साथ हुआ वोटिंग\nआमेर में गाइड पर चाकू से हमला, दो आरोपी हिरासत में\nमंडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार\n\nपुलिस की कार्रवाई और जांच\n\nपुलिस ने अब तक 51 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें जयपुर शहर के साथ सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर, खंडार और सुरवाल थाना क्षेत्रों से चोरी के वाहन भी शामिल हैं। पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं वाले स्थानों और संभावित हॉटस्पॉट को चिह्नित किया और करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाली।\n\nआरोपियों का आपराधिक इतिहास\n\nकमलजीत के खिलाफ जयपुर शहर के महेश नगर, सांगानेर सदर, आमेर, चाकसू और सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाने में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह 2014 से कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और न्यायालय से कई स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी हैं। शेर सिंह के खिलाफ मलारना डूंगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज है।\n\nविशेष टीम और निगरानी\n\nटीम में हेड कांस्टेबल सूरजमल, कांस्टेबल केदारमल और कांस्टेबल दिलीप शामिल थे।\n\nपूछताछ में आरोपियों ने जयपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया\nरंजीता शर्मा, पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व\nशहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर जयपुर पूर्व दीपक खंडेलवाल के सुपरविजन में प्रताप नगर थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी\nरंजीता शर्मा, पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व",
    "word_count": 471,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/jaipur-two-vehicle-thieves-reveal-theft-of-80-motorcycles.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/jaipur-two-vehicle-thieves-reveal-theft-of-80-motorcycles/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-10T13:41:17+00:00",
    "updated_at": "2026-09-10T13:41:17+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "दो आरोपी गिरफ्तार: शेर सिंह (26), कमलजीत (33)",
        "करीब 80 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें कबूल",
        "51 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद",
        "चोरी की बाइक 5 से 7 हजार रुपए में बेची जाती थीं",
        "कमलजीत के खिलाफ कई मुकदमे और गिरफ्तारी वारंट"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने क्या रणनीति अपनाई?",
            "answer": "पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिसके आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई और करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।"
        },
        {
            "question": "चोरी की गई मोटरसाइकिलें कहाँ छुपाई जाती थीं?",
            "answer": "आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को सुनसान जगहों सहित कुएं में छुपाते थे।"
        },
        {
            "question": "अब पुलिस की अगली कार्रवाई क्या है?",
            "answer": "पुलिस अन्य थानों में दर्ज मामलों की जांच कर रही है और चोरी की वारदातों के संभावित हॉटस्पॉट्स की निगरानी भी कर रही है।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "7 सितंबर",
            "event": "द्रव्यवती नदी के पास चिनाव अपार्टमेंट पर चोरी की एक मोटरसाइकिल बेचने पहुंचे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।"
        },
        {
            "date": "2014 से",
            "event": "कमलजीत विभिन्न मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और उसके खिलाफ कई स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी हैं।"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "80",
            "context": "दो आरोपियों से कबूल हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें"
        },
        {
            "value": "51",
            "context": "दो आरोपियों के कब्जे से बरामद盗 मोटरसाइकिलें"
        },
        {
            "value": "5 से 7 हजार रुपए",
            "context": "चोरी की मोटरसाइकिलों की बिक्री कीमत"
        },
        {
            "value": "करीब एक दर्जन",
            "context": "कमलजीत के खिलाफ दर्ज मुकदमे"
        },
        {
            "value": "100",
            "context": "पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज"
        },
        {
            "value": "26",
            "context": "शेर सिंह की उम्र"
        },
        {
            "value": "33",
            "context": "कमलजीत की उम्र"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।",
            "speaker": "रंजीता शर्मा, पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "जयपुर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:9b050003-613e-4d88-ab11-334eef1a3e2b",
            "slug": "jaypur",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q66485"
            ],
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "सवाई माधोपुर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:5579cfad-896c-403b-bbe2-0e4bf11b5061",
            "slug": "savai-madhopur",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q946827"
            ],
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "मलारना डूंगर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:54c3d4f1-5389-480b-98c5-da3eff36e9ce",
            "slug": "malarna-dungar",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q25541470"
            ],
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "शेर सिंह",
            "type": "Person",
            "id": "kg:6137f8e9-52f0-4b99-b2d2-e90fb6fb8c19",
            "slug": "sher-sinh",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q65223065"
            ],
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "कमलजीत",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a1018e58-fd1e-4913-af39-b7177ec21573",
            "slug": "kamaljit",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रंजीता शर्मा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:b82753b5-6379-44c8-aa4d-a41dda1613c1",
            "slug": "ranjita-sharma",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जयपुर वाहन चोरी गिरोह",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:70856bfb-e924-437a-a63f-f519aa9c36cc",
            "slug": "jaypur-vahan-chori-giroh",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पारस जैन",
            "type": "Person",
            "id": "kg:9e5a5a5a-b875-4e93-a1a9-c3a1b888becf",
            "slug": "paras-jain",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "दीपक खंडेलवाल",
            "type": "Person",
            "id": "kg:17d44b62-9469-4b69-aa4d-19eebf6750f3",
            "slug": "dipak-khandelval",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विक्रांत शर्मा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:f036f286-97fd-44cd-8e8d-83b985f4abca",
            "slug": "vikrant-sharma",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जयपुर पुलिस",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:49de15d8-b17f-4f5b-a410-a29a4a5b8e39",
            "slug": "jaypur-pulis",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मोटरसाइकिल चोरी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b9b83e6a-64e9-4ae1-ba0b-6213275c264f",
            "slug": "motarsaikil-chori",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "वाहन चोरी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:5fef314c-6fce-41e9-b244-0a15241a8af1",
            "slug": "vahan-chori",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "संगानेर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:c2845130-3d30-450b-86d9-c3b0bce0e582",
            "slug": "sanganer",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "प्रताप नगर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:87c40d15-5447-4068-bcf9-c67510239410",
            "slug": "pratap-nagar",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "द्रव्यवती नदी",
            "type": "Place",
            "id": "kg:05332c01-cb1c-474e-815d-67271795c1f8",
            "slug": "dravyavti-nadi",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सांगानेर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:e3bedb0a-385d-426e-a0f5-4c68d14914cd",
            "slug": "sanganer",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 17,
        "entities_resolved": 17,
        "entities_with_external_ref": 4,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}