{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/irani-rashtrapati-ki-beti-jahra-pajeshekian-ne-brics-bazaar-ka-daura-kia",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/irani-rashtrapati-ki-beti-jahra-pajeshekian-ne-brics-bazaar-ka-daura-kia",
    "article_id": 7033,
    "headline": "ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियान ने BRICS बाजार का दौरा किया",
    "summary": "ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियान ने नई दिल्ली में चल रहे BRICS बाजार का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न देशों के पवेलियन देखे और कारीगरों से बातचीत की। इस आयोजन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं।",
    "articleBody": "नई दिल्ली में 10 सितंबर से 15 सितंबर तक चल रहे BRICS बाजार में ईरान के राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियान ने हिस्सा लिया। उन्होंने यहां लगे विभिन्न देशों के पवेलियन का दौरा किया और पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और टेक्सटाइल की झलक देखी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहीं।\n\nBRICS बाजार का आयोजन नई दिल्ली के नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम एंड हस्तकला अकादमी में मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स और विदेश मंत्रालय की ओर से किया गया है। इस बाजार में BRICS के सदस्य और सहयोगी देशों की कला, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, टेक्सटाइल और अन्य क्रिएटिव उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां आने वाले लोगों को विभिन्न देशों की समृद्ध परंपराओं, कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।\n\nजहरा पेजेशकियान ने ट्रेडिशनल ईरानी फुल-लेंथ बुर्का पहना था, जो सिंपल, एलिगेंट और रॉयल वाइब देता है। इसके साथ उन्होंने ब्लू और मल्टीकलर प्रिंटेड हिजाब भी पहना था। उन्होंने बाजार में लगे अलग-अलग पवेलियन का दौरा किया और वहां मौजूद कारीगरों से बातचीत की।\n\nईरान के दो स्टॉल इस बाजार में लगाए गए हैं। इनमें बलोची कढ़ाई और रश्ती कढ़ाई जैसे पारंपरिक सुई के काम को प्रदर्शित किया गया है। बलोची कढ़ाई को स्थानीय भाषा में 'दोच' कहा जाता है, जिसका अर्थ सिलाई या सुई से किया जाने वाला काम है। नादिया करीमी इस कढ़ाई को नए डिजाइन के साथ आधुनिक समय के अनुसार पेश करती हैं और कनाडा में 'तारन' नाम से एक ब्रांड भी चलाती हैं।\nयह भी पढ़ें\nसत्य निकेतन इमारत हादसे में 7 की मौत, 5 घायल, मालिक गिरफ्तार\nपहले प्यार की यादें क्यों नहीं मिटतीं, जानिए साइकोलॉजी\nनई दिल्ली में BRICS बाजार में सदस्य देशों की पारंपरिक कला प्रदर्शित\nनई दिल्ली में 11 सितंबर से BRICS समिट, पुतिन और जिनपिंग होंगे शामिल\n\nदूसरे स्टॉल पर आमनेह सेदिघी की ओर से रश्ती कढ़ाई और शीशे का काम यानी आईनेह-दूजी भी दिखाया गया है। इस कला को कपड़ों, जूतों और सैंडल जैसी रोजमर्रा की चीजों पर भी उतारा गया है।\n\nBRICS बाजार में केवल सामान नहीं, बल्कि हर देश की अपनी संस्कृति और पहचान भी प्रदर्शित की जा रही है। इससे लोगों को एक ही जगह पर कई देशों की कला और परंपरा को समझने का मौका मिल रहा है।\n\nकेंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने बताया कि जहरा को बाजार घुमाने और BRICS सदस्य देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताने का अवसर मिला।",
    "word_count": 417,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/irani-rashtrapati-ki-beti-jahra-pajeshekian-ne-brics-bazaar-ka-daura-kia.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/irani-rashtrapati-ki-beti-jahra-pajeshekian-ne-brics-bazaar-ka-daura-kia/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-12T11:15:08+00:00",
    "updated_at": "2026-09-12T11:15:08+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "जहरा पेजेशकियान ने BRICS बाजार में हिस्सा लिया",
        "BRICS बाजार 10 से 15 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित",
        "ईरान के दो स्टॉल में बलोची और रश्ती कढ़ाई प्रदर्शित",
        "केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी साथ रहीं",
        "नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम एंड हस्तकला अकादमी में आयोजन"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "BRICS बाजार का आयोजन किसने किया?",
            "answer": "BRICS बाजार का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स और विदेश मंत्रालय की ओर से किया गया है।"
        },
        {
            "question": "जहरा पेजेशकियान ने BRICS बाजार में क्या पहना था?",
            "answer": "उन्होंने ट्रेडिशनल ईरानी फुल-लेंथ बुर्का और ब्लू व मल्टीकलर प्रिंटेड हिजाब पहना था।"
        },
        {
            "question": "बलोची कढ़ाई को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?",
            "answer": "बलोची कढ़ाई को स्थानीय भाषा में 'दोच' कहा जाता है जिसका अर्थ सिलाई या सुई का काम है।"
        },
        {
            "question": "रश्ती कढ़ाई के अलावा कौन सी कला प्रदर्शित की गई?",
            "answer": "रश्ती कढ़ाई के साथ शीशे का काम यानी आईनेह-दूजी भी प्रदर्शित किया गया है।"
        },
        {
            "question": "अन्नपूर्णा देवी ने जहरा पेजेशकियान के साथ घटना के बारे में क्या साझा किया?",
            "answer": "उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं और बताया कि जहरा को BRICS सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "10 सितंबर",
            "event": "BRICS बाजार नई दिल्ली में शुरू हुआ"
        },
        {
            "date": "15 सितंबर",
            "event": "BRICS बाजार का समापन"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "10 से 15 सितंबर",
            "context": "BRICS बाजार का आयोजन नई दिल्ली में"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "जहरा को बाजार घुमाने और BRICS सदस्य देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताने का अवसर मिला",
            "speaker": "केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "जहरा पेजेशकियान",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2827ff9c-26c0-4384-9a56-d4d4d5b774fd",
            "slug": "jahra-pejeshkiyan",
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "अन्नपूर्णा देवी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:06eef5c3-3ff9-40a1-80fa-826a6df4a53f",
            "slug": "annapurna-devi",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ईरान",
            "type": "Place",
            "id": "kg:dfc9bd3e-d7e9-4817-bd1f-84c61b20a225",
            "slug": "iran",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q794"
            ],
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "नई दिल्ली",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:61834021-0644-4b6b-9999-e7e5463fe40e",
            "slug": "nai-dilli",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q987"
            ],
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "ब्रिक्स",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:4db78679-a37d-40eb-9414-fea9003259de",
            "slug": "briks",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q243630"
            ],
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम एंड हस्तकला अकादमी",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:eda0b1a3-23a4-4295-8512-826c032e03e9",
            "slug": "neshnal-kraphts-myujiyam-end-hastakla-akadmi",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "नई दिल्ली BRICS बाजार जहरा पेजेशकियान",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c0f73ee7-747c-44cb-a2b6-9cf330392e88",
            "slug": "nai-dilli-brics-bajar-jahra-pejeshkiyan",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:b79cc6e3-0b5d-47bb-8dd3-a1cdc76b12fc",
            "slug": "ministri-oph-teksatails",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "BRICS बाजार",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:4530bc0a-241c-45d0-a278-707906db8302",
            "slug": "brics-bajar",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विदेश मंत्रालय",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:19a64f5f-b5c6-4637-84d6-f47104911c86",
            "slug": "videsh-mantralay",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q3524953"
            ],
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "ईरान कला",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:47004649-56c6-4452-9dca-bc0bba227e3f",
            "slug": "iran-kala",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हस्तशिल्प",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:57cbe1d1-2707-4293-acef-986e1df86868",
            "slug": "hastashilp",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "केंद्रीय महिला मंत्री अन्नपूर्णा देवी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d3cf1b0e-5c2b-4cbc-8cfb-7ab5a3e05f74",
            "slug": "kendriy-mahila-mantri-annapurna-devi",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पारंपरिक कढ़ाई",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:781a9f08-dec6-4497-bbe7-f0bbf2393709",
            "slug": "paramprik-karhai",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हथकरघा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:bbb9d125-e643-4deb-8e1b-ce7bb6dc3931",
            "slug": "hathkargha",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 15,
        "entities_resolved": 15,
        "entities_with_external_ref": 4,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}