{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/former-ias-rakesh-verma-and-actress-zara-khan-join-congress",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/former-ias-rakesh-verma-and-actress-zara-khan-join-congress",
    "article_id": 5740,
    "headline": "पूर्व आईएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान ने कांग्रेस जॉइन किया",
    "summary": "पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। यह सदस्यता लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में दी गई। पार्टी ने इनके अनुभव और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।",
    "articleBody": "उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान को पार्टी में शामिल किया। यह सदस्यता बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में दिलाई गई।\n\nडॉ. राकेश वर्मा का जन्म 30 अक्टूबर 1969 को सीतापुर जिले में हुआ। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.एससी., एम.ए. (मानव विज्ञान/समाजशास्त्र), एमबीए और अर्बन गवर्नेंस में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा सिंगापुर के ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी से मास्टर्स इन पब्लिक पॉलिसी भी किया।\n\n1997 बैच के पीसीएस अधिकारी के रूप में 1998 में सेवा शुरू की। उन्होंने लखनऊ में सुडा, युवा कल्याण, नगर निगम, ग्रामीण विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अवस्थापना व औद्योगिक विकास विभाग में विशेष सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मई 2019 में उन्हें पीसीएस से आईएएस में प्रोन्नत किया गया और 2013 बैच आवंटित हुआ।\n\nलेकिन वे वीआरएस लेने के लिए आईएएस काडर छोड़कर पीसीएस में वापस आने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।\nयह भी पढ़ें\nमोदी ने समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन खंडों का उद्घाटन किया\nप्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किया\nलखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हिरासत में\nयोगी ने यूपी टेक्स-2026 का उद्घाटन कर प्रदेश को ग्लोबल हब बताया\n\nडॉ. वर्मा ने सेवानिवृत्ति के बाद लेखन को अपनाया। उनकी किताब ‘ट्रोल पुराण: राहु से राहुल की यात्रा’ चर्चा में रही, जिसमें राहुल गांधी की छवि और ट्रोलिंग पर विस्तार से लिखा गया है। मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर उन्होंने यह किताब राहुल गांधी को भेंट की थी।\n\nसामाजिक क्षेत्र में वे 85 दिव्यांग बच्चों की परवरिश कर रहे हैं, जो उनके संवेदनशील व्यक्तित्व को दर्शाता है। सदस्यता लेते हुए डॉ. वर्मा ने वर्तमान नौकरशाही पर सवाल उठाए और कहा कि अधिकारी अपने मूल काम की बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त हैं। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास न रखने वाले लोगों के हाथों में सत्ता होने की बात कही।\n\nराहुल गांधी और अजय राय के संघर्षों से प्रभावित होकर वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से संगठन मजबूत होगा।\n\nदक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ़ जारा खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने दोनों को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कई अन्य कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए।",
    "word_count": 419,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/former-ias-rakesh-verma-and-actress-zara-khan-join-congress.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/former-ias-rakesh-verma-and-actress-zara-khan-join-congress/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-09T11:31:58+00:00",
    "updated_at": "2026-09-09T11:31:58+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "पूर्व आईएएस डॉ. राकेश वर्मा कांग्रेस में शामिल हुए",
        "अभिनेत्री जारा खान भी यूपी कांग्रेस में शामिल हुईं",
        "सदस्यता लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में दिलाई गई",
        "डॉ. वर्मा ने राहुल गांधी को अपनी किताब भेंट की",
        "डॉ. वर्मा 85 दिव्यांग बच्चों की परवरिश कर रहे हैं"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "डॉ. राकेश वर्मा ने आईएएस छोड़ने का निर्णय क्यों लिया?",
            "answer": "उन्होंने वीआरएस लेकर पीसीएस में वापस आने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार किया।"
        },
        {
            "question": "डॉ. वर्मा की किताब 'ट्रोल पुराण' किस विषय पर है?",
            "answer": "यह किताब राहुल गांधी की छवि और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर चर्चा करती है।"
        },
        {
            "question": "डॉ. वर्मा ने नौकरशाही को लेकर क्या टिप्पणी की?",
            "answer": "उन्होंने कहा अधिकारी अपने मूल कार्य की बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त हैं।"
        },
        {
            "question": "जारा खान ने किस पद पर जाने के बाद कांग्रेस जॉइन की है?",
            "answer": "वे दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "30 अक्टूबर 1969",
            "event": "डॉ. राकेश वर्मा का जन्म सीतापुर जिले में हुआ"
        },
        {
            "date": "1998",
            "event": "डॉ. वर्मा ने पीसीएस अधिकारी के रूप में सेवा शुरू की"
        },
        {
            "date": "मई 2019",
            "event": "डॉ. वर्मा को पीसीएस से आईएएस में प्रोन्नत किया गया"
        },
        {
            "date": "मंगलवार",
            "event": "डॉ. वर्मा ने लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को अपनी किताब भेंट की"
        },
        {
            "date": "बुधवार",
            "event": "डॉ. राकेश वर्मा और जारा खान को यूपी कांग्रेस ने सदस्यता दिलाई"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "85",
            "context": "डॉ. वर्मा 85 दिव्यांग बच्चों की परवरिश कर रहे हैं"
        },
        {
            "value": "1997",
            "context": "डॉ. वर्मा पीसीएस अधिकारी 1997 बैच के हैं"
        },
        {
            "value": "2013",
            "context": "आईएएस बैच डॉ. वर्मा का 2013 का है"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "अधिकारी अपने मूल काम की बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त हैं",
            "speaker": "डॉ. राकेश वर्मा"
        },
        {
            "quote": "शिक्षा पर जोर देते हुए लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास न रखने वाले लोगों के हाथों में सत्ता है",
            "speaker": "डॉ. राकेश वर्मा"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "राकेश वर्मा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:72c9d06a-fff6-4993-9d1b-1775c3a2e4ab",
            "slug": "rakesh-varma",
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जारा खान",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:14644d43-5284-4dee-ab24-feb211e0daa4",
            "slug": "jara-khan",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "अजय राय",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:4988d1de-3737-4474-91ea-58082d180875",
            "slug": "ajay-ray",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q16734869"
            ],
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "राहुल गांधी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:7d85da02-ad61-471f-a8ca-3708cbe331b1",
            "slug": "rahul-gandhi",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q10218"
            ],
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "उत्तर प्रदेश कांग्रेस",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:c2a21956-40b5-4319-8242-c583b09adb03",
            "slug": "uttar-pradesh-kangres",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "प्रदेश कांग्रेस",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:3ddaa318-d25e-4bc9-a367-b1e46897c492",
            "slug": "pradesh-kangres",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "लखनऊ",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:7eee99dc-f4da-45fc-b6b8-c028ca7f5dd7",
            "slug": "lakhnau",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q47916"
            ],
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "पूर्व आईएएस राकेश वर्मा कांग्रेस में शामिल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:f9ad3deb-262a-4622-9fd6-79134f02c793",
            "slug": "purva-aiees-rakesh-varma-kangres-men-shamil",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सीतापुर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a8a890f7-d056-456d-8ece-22517f59683b",
            "slug": "sitapur",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पीसीएस",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:d57eeef6-3d5c-462a-b956-ef0bac920b8a",
            "slug": "pisies",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आईएएस",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:7060e03f-09c8-4b08-8119-4a2ad3d32a4b",
            "slug": "aiees",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कांग्रेस",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:5afd3a1f-2699-4e2e-b347-d87a6184989d",
            "slug": "kangres",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q10225"
            ],
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:e43c84c9-e364-49ac-9c96-8b1184c8f1e5",
            "slug": "li-kuan-yu-skul-oph-pablik-polisi",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "उत्तर प्रदेश",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:56dca5d1-2429-4d12-9b5c-452b50dc78c6",
            "slug": "uttar-pradesh",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1498"
            ],
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "लखनऊ विश्वविद्यालय",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:4460f0cc-6f25-4c6b-aa43-7bf98ebb1c5f",
            "slug": "lakhnau-vishvavidyalay",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विधानसभा चुनाव",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a402f3f1-a2c6-49f7-a52d-608792ac2a1b",
            "slug": "vidhansabha-chunav",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पूर्व आईएएस",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:17eb67d1-a8c6-4f31-8345-ea50c4f66d49",
            "slug": "purva-aiees",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सदस्यता ग्रहण",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:fd92d869-886c-4d82-b971-d730add59bcf",
            "slug": "sadasyata-grahan",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 18,
        "entities_resolved": 18,
        "entities_with_external_ref": 5,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}