{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/chief-secretary-inspected-ummed-hospital-in-jodhpur",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/chief-secretary-inspected-ummed-hospital-in-jodhpur",
    "article_id": 3851,
    "headline": "मुख्य सचिव ने जोधपुर में उम्मेद अस्पताल का किया निरीक्षण",
    "summary": "राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जोधपुर के उम्मेद अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं और मरीजों के दबाव की जानकारी ली। उन्होंने सैटेलाइट अस्पतालों में संसाधन बढ़ाने और सिजेरियन सेक्शन शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन का भी निरीक्षण किया और मरम्मत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए।",
    "articleBody": "राजस्थान के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने जोधपुर में उम्मेद अस्पताल का दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के भारी दबाव और संसाधनों की उपलब्धता पर अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।\n\nमुख्य सचिव ने अस्पताल के स्त्री रोग विभाग, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, गायनी आईसीयू, एचडीयू और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया।\n\nउन्होंने अस्पताल पर मरीजों के भारी दबाव को स्वीकार करते हुए कहा कि अस्पताल के वर्कलोड को कम करने के लिए बिलाड़ा, भोपालगढ़, डांगियावास, पीपाड़ शहर, ओसियां और बालेसर स्थित सैटेलाइट अस्पतालों में ऑक्ज़िलरी स्ट्रेंथ बढ़ाई जाएगी और सिजेरियन सेक्शन शीघ्र चालू करवाए जाएंगे।\n\nउन्होंने चिकित्सा सेवाओं को सुचारू बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।\nयह भी पढ़ें\nनीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल\nजोधपुर में डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत\nराजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे ने आरोपों को रंजिशपूर्ण बताया\n\nएसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधिकारियों और फैकल्टी के साथ उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने प्रसव सखी, हाई-रिस्क प्रेगनेंसी मॉनिटरिंग, एंटीनेटल केयर और कंगारू केयर जैसे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने 24 घंटे काम कर रहे डॉक्टर्स, एनेस्थिसियोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी की टीमों को बधाई दी।\n\nमुख्य सचिव के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जगदीश जाट के नेतृत्व में नर्सिंगकर्मियों ने नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती मेरिट एवं बोनस के आधार पर करने, महात्मा गांधी अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू करने और नर्सिंग निदेशालय की स्थापना सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा।\n\nइसके बाद मुख्य सचिव ने राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण, सुरक्षा और मरम्मत कार्यों की जानकारी ली और मरम्मत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।\n\nमुख्य सचिव के दौरे के दौरान संभागीय आयुक्त केएल स्वामी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा, मथुरा दास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस जोधा, उमेद अस्पताल के अधीक्षक मोहन मकवाना और महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक फतेह सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।\n\nउम्मेद अस्पताल पर मरीजों का भारी दबाव है, जहां कुल 5000 बेड्स में से लगभग 1100 बेड्स अकेले मैटरनल हेल्थ के लिए संचालित किए जा रहे हैं\nवी., मुख्य सचिव\nअस्पताल के सभी अधूरे प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा\nवी., मुख्य सचिव",
    "word_count": 400,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/chief-secretary-inspected-ummed-hospital-in-jodhpur.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/chief-secretary-inspected-ummed-hospital-in-jodhpur/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-05T07:30:59+00:00",
    "updated_at": "2026-09-05T07:30:59+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/newsdesk-bot"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "राजस्थान के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने जोधपुर में उम्मेद अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।",
        "अस्पताल में मरीजों के भारी दबाव को स्वीकार करते हुए वर्कलोड कम करने के लिए सैटेलाइट अस्पतालों में ऑक्ज़िलरी स्ट्रेंथ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया।",
        "मुख्य सचिव ने चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।",
        "एसएन मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय बैठक में प्रसव सखी, हाई-रिस्क प्रेगनेंसी मॉनिटरिंग और अन्य नवाचारों की सराहना की गई।",
        "मुख्य सचिव ने राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन का भी निरीक्षण कर मरम्मत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने जोधपुर में किस अस्पताल का निरीक्षण किया?",
            "answer": "उन्होंने जोधपुर में उम्मेद अस्पताल का निरीक्षण किया।"
        },
        {
            "question": "अस्पताल में मरीजों के भारी दबाव को कम करने के लिए क्या योजना बनाई गई है?",
            "answer": "बिलाड़ा, भोपालगढ़, डांगियावास, पीपाड़ शहर, ओसियां और बालेसर स्थित सैटेलाइट अस्पतालों में ऑक्ज़िलरी स्ट्रेंथ बढ़ाई जाएगी और सिजेरियन सेक्शन शीघ्र चालू करवाए जाएंगे।"
        },
        {
            "question": "मुख्य सचिव ने किस स्वास्थ्य संस्थान में उच्च स्तरीय बैठक की?",
            "answer": "उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधिकारियों और फैकल्टी के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।"
        },
        {
            "question": "नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ ने मुख्य सचिव को क्या आवेदन दिया?",
            "answer": "नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ ने भर्ती मेरिट एवं बोनस के आधार पर करने, महात्मा गांधी अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू करने और नर्सिंग निदेशालय की स्थापना सहित मांगों का ज्ञापन सौंपा।"
        },
        {
            "question": "मुख्य सचिव ने राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन का निरीक्षण क्यों किया?",
            "answer": "उन्होंने निर्माण, सुरक्षा और मरम्मत कार्यों की जानकारी ली और मरम्मत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।"
        }
    ],
    "timeline": [],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "5000",
            "context": "उम्मेद अस्पताल में कुल बेड्स की संख्या"
        },
        {
            "value": "1100",
            "context": "मैटरनल हेल्थ के लिए उम्मेद अस्पताल में संचालित बेड्स की संख्या"
        },
        {
            "value": "24",
            "context": "डॉक्टर्स की कार्य प्रणाली, जो 24 घंटे काम कर रहे हैं"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "उम्मेद अस्पताल पर मरीजों का भारी दबाव है, जहां कुल 5000 बेड्स में से लगभग 1100 बेड्स अकेले मैटरनल हेल्थ के लिए संचालित किए जा रहे हैं।",
            "speaker": "वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव"
        },
        {
            "quote": "अस्पताल के सभी अधूरे प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।",
            "speaker": "वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "वी.श्रीनिवास",
            "type": "Person",
            "id": "kg:ab0946d9-6779-409c-af31-bc9a941a74d1",
            "slug": "vi-shrinivas",
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आलोक रंजन",
            "type": "Person",
            "id": "kg:0463b6d7-748c-48e8-b9d4-3afecd48c503",
            "slug": "alok-ranjan",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कएल स्वामी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:b14b7d0b-6952-4592-9b2a-be4f13cb782f",
            "slug": "kael-svami",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आशीष मिश्रा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:991bcf87-90bc-4c17-800c-16ace671eeda",
            "slug": "ashish-mishra",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विकास राजपुरोहित",
            "type": "Person",
            "id": "kg:c62e4377-73d8-416c-a416-98ab2612c017",
            "slug": "vikas-rajpurohit",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "बीएस जोधा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:76d6f624-af00-48a4-bf02-a24b528c0ca7",
            "slug": "bies-jodha",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जोधपुर उम्मेद अस्पताल निरीक्षण",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d206cff3-d43f-457a-b116-15c94c7ad38c",
            "slug": "jodhpur-ummed-aspatal-nirikshan",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मोहन मकवाना",
            "type": "Person",
            "id": "kg:116fa73d-0c52-4f81-a6af-cbad73bce447",
            "slug": "mohan-makvana",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "फतेह सिंह भाटी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:d1a6a109-63cc-456a-aa8a-d0c0008e2ec8",
            "slug": "phateh-sinh-bhati",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "उम्मेद अस्पताल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:73d574ca-7eb1-4d4b-8e5b-bf312f671f01",
            "slug": "ummed-aspatal",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "एसएन मेडिकल कॉलेज",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:18f94207-7d98-4e5b-bf9a-d09d8e7ef55e",
            "slug": "esaen-medikal-kolej",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:404e8b7e-729b-4fc0-89b3-cc26ebf78c33",
            "slug": "mukhya-sachiv-vi-shrinivas",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "चिकित्सा व्यवस्था",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:1fc6822a-3772-45ae-847a-b87f991861de",
            "slug": "chikitsa-vyavastha",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:2389a4be-9ffc-4283-a2b8-bb8ee9abb827",
            "slug": "rajasthan-narsej-esosieshan",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "महात्मा गांधी अस्पताल",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:10f770b4-6950-453a-aece-04013873e8d9",
            "slug": "mahatma-gandhi-aspatal",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राजस्थान हाईकोर्ट",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:ae727708-26df-4df4-8d7b-aa7e3d1ff59d",
            "slug": "rajasthan-haikort",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जोधपुर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:e29a9fd1-0cfa-410d-add8-58cefdef2f51",
            "slug": "jodhpur",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q200019"
            ],
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "नर्सिंगकर्मियों का ज्ञापन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:4736d0bf-8fc6-4ddc-ab53-597c3a914b18",
            "slug": "narsingkarmiyon-ka-jnapan",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हाईकोर्ट निरीक्षण",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:9e23d933-e87f-4861-9cfb-38aa62f83f84",
            "slug": "haikort-nirikshan",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 19,
        "entities_resolved": 19,
        "entities_with_external_ref": 1,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}