{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/bridge-under-construction-collapses-in-vaishali-7-laborers-injured",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/bridge-under-construction-collapses-in-vaishali-7-laborers-injured",
    "article_id": 6090,
    "headline": "वैशाली में निर्माणाधीन पुल गिरा, 7 मजदूर घायल",
    "summary": "वैशाली के लालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरने से सात मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से एक अभी भी लोहे के स्ट्रक्चर में फंसा हुआ है। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य में देरी देखी गई और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा उपकरणों की कमी को लेकर निर्माण कंपनी की आलोचना की है। मौके पर अधिकारी पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।",
    "articleBody": "वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर सती स्थान के पास निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरने से सात मजदूर घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर अभी भी लोहे के स्ट्रक्चर में फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं।\n\nप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। मजदूरों को पानी पिलाकर जीवित रखा जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ है। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है और हजारों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं।\n\nस्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी ने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे। हादसे के बाद भी कंपनी की ओर से फंसे मजदूर को निकालने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।\n\nघायल मजदूरों की पहचान रंजन कुमार (बेगूसराय), राम भरोसे साह (पटना), गुलशन (पंजाब), अली इमाम (पातेपुर), प्रमोद चौधरी (पटना) और संजीव कुमार (ओडिशा) के रूप में हुई है। सभी को लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां छह का इलाज किया गया और दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।\nयह भी पढ़ें\nयूपी में 11 IAS-PCS अफसरों के तबादले, बहराइच-जालौन के डीएम बदले\nप्राची चौधरी 19 सितंबर से जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी\nकरनाल में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, कांगड़ा में बाइक सवार छात्र की दुर्घटना\nनारनौल में बाइक सवार महिला की कार से टक्कर के बाद मौत\n\nस्थानीय निवासी शिवेश्वर साहू ने कहा, \"निर्माण के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं था।\" ग्रामीणों ने सुरक्षा उपकरणों की कमी पर कंपनी को घेरा है।\n\nघटना की सूचना मिलते ही लालगंज सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार और स्थानीय मुखिया सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं।\n\nयह पुल भारतमाला परियोजना के तहत NH-139W फोरलेन रोड का हिस्सा है, जिसकी लंबाई लगभग 38.8 किलोमीटर है। निर्माण कार्य एकलव्य कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही थी, जिसकी लागत 6 हजार करोड़ रुपये बताई गई है।\n\nप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल का निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा था और पुल पहले से ही धंस रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोग निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।\n\nमौके पर गैस कटर से लोहे को काटने का प्रयास किया जा रहा है ताकि फंसे मजदूर को निकाला जा सके। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी राहत बचाव कार्य में देरी से लोग आक्रोशित हैं।",
    "word_count": 427,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/bridge-under-construction-collapses-in-vaishali-7-laborers-injured.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/bridge-under-construction-collapses-in-vaishali-7-laborers-injured/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-10T08:21:34+00:00",
    "updated_at": "2026-09-10T08:21:34+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "वैशाली के जलालपुर सती के पास पुल गिरा",
        "7 मजदूर घायल, 1 फंसा हुआ हालत गंभीर",
        "निर्माणाधीन NH-139W फोरलेन रोड का हिस्सा",
        "निर्माण लागत 6 हजार करोड़ रुपये",
        "राहत बचाव कार्य में देरी, ग्रामीण आक्रोशित"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "हादसे में घायल मजदूरों को कहाँ ले जाया गया?",
            "answer": "छह मजदूरों का लालगंज रेफरल अस्पताल में इलाज हुआ, दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।"
        },
        {
            "question": "क्या मजदूरों को सुरक्षा उपकरण दिए गए थे?",
            "answer": "स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी ने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे।"
        },
        {
            "question": "घटना के बाद अधिकारियों की क्या प्रतिक्रिया रही?",
            "answer": "लालगंज सदर टू एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटे हैं।"
        },
        {
            "question": "पुल निर्माण किस कंपनी द्वारा किया जा रहा था?",
            "answer": "निर्माण कार्य एकलव्य कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही थी।"
        },
        {
            "question": "घटना के दौरान मजदूरों की सुरक्षा कैसी थी?",
            "answer": "स्थानीय निवासी शिवेश्वर साहू ने बताया कि निर्माण के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं था।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "सुबह करीब साढ़े नौ बजे",
            "event": "निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरा"
        },
        {
            "date": "घटना के बाद",
            "event": "अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "7",
            "context": "मजदूर घायल हुए"
        },
        {
            "value": "38.8 किलोमीटर",
            "context": "NH-139W फोरलेन रोड की लंबाई"
        },
        {
            "value": "6 हजार करोड़ रुपये",
            "context": "निर्माण की अनुमानित लागत"
        },
        {
            "value": "6",
            "context": "लालगंज अस्पताल में इलाज कराए गए मजदूर"
        },
        {
            "value": "2",
            "context": "बेहतर इलाज के लिए रेफर किए गए मजदूर"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "निर्माण के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं था।",
            "speaker": "स्थानीय निवासी शिवेश्वर साहू"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "वैशाली",
            "type": "Person",
            "id": "kg:fb80e942-f4be-474f-9dfa-13aeb063eb80",
            "slug": "vaishali",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1509463"
            ],
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "लालगंज",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c1d6a14a-40fc-463f-9c30-d8655f3f6d65",
            "slug": "lalganj",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जलालपुर सती",
            "type": "Place",
            "id": "kg:204ac5be-3f1b-4b39-b096-bed15d492cf8",
            "slug": "jalalpur-sati",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रंजन कुमार",
            "type": "Person",
            "id": "kg:757ece6d-47e7-434a-b590-6a7b1be5c52f",
            "slug": "ranjan-kumar",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राम भरोसे साह",
            "type": "Person",
            "id": "kg:19d9dfd7-fe18-4e63-871c-59980b97b3c3",
            "slug": "ram-bharose-sah",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "गुलशन",
            "type": "Person",
            "id": "kg:8ae95c83-005c-48e4-b88b-4e3f24e357c7",
            "slug": "gulshan",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "अली इमाम",
            "type": "Person",
            "id": "kg:2faa2ab0-f7cd-4ed7-8fa9-a37237fd8383",
            "slug": "ali-imam",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "वैशाली निर्माणाधीन पुल हादसा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a09c708d-d2a2-42d9-a3be-d385c3657b69",
            "slug": "vaishali-nirmanadhin-pul-hadsa",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "प्रमोद चौधरी",
            "type": "Person",
            "id": "kg:11d18460-60c8-4ede-b385-a6f17bfe11a0",
            "slug": "pramod-chaudhri",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "संजीव कुमार",
            "type": "Person",
            "id": "kg:37d39c30-0f24-4fdc-8a31-b55d18a0a8f4",
            "slug": "sanjiv-kumar",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1974722"
            ],
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "गोपाल मंडल",
            "type": "Person",
            "id": "kg:b9296ca3-f6e4-413c-888f-0761ad91baf8",
            "slug": "gopal-mandal",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "निर्माणाधीन पुल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:fd5305b4-4a67-4a73-ba66-af9113c91823",
            "slug": "nirmanadhin-pul",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मजदूर घायल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:45865ebe-cf76-4dae-a16e-e9f98a957893",
            "slug": "majdur-ghayal",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सुजीत कुमार",
            "type": "Person",
            "id": "kg:9e683099-2147-4b45-a94d-4928bb923494",
            "slug": "sujit-kumar",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "शुभांक मिश्रा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:b011505f-5459-475c-884b-3625a62e2863",
            "slug": "shubhank-mishra",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "NH-139W",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a6fe8e8b-5562-4941-a997-9854569bf4bc",
            "slug": "nh-139w",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "एकलव्य कंस्ट्रक्शन कंपनी",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:e9e55909-8d4a-448f-8932-5a35d4d1c0b0",
            "slug": "eklavya-kanstrakshan-kampni",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "एकलव्य कंस्ट्रक्शन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:1660ac52-a414-4353-acf6-8b88e3ae477c",
            "slug": "eklavya-kanstrakshan",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "भारतमाला परियोजना",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:1cc1feb8-a495-48d3-a118-73d0e8738bdc",
            "slug": "bharatmala-pariyojna",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "NH-139W फोरलेन रोड",
            "type": "Place",
            "id": "kg:064eaff9-614e-45f4-8edb-529b5847dcf1",
            "slug": "nh-139w-phorlen-rod",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राहत बचाव",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:7efdea20-e815-494d-b1f8-b26a27e0826f",
            "slug": "rahat-bachav",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 21,
        "entities_resolved": 21,
        "entities_with_external_ref": 2,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}