{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/bhilwara-three-storey-pyramid-built-to-break-dahi-handi",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/bhilwara-three-storey-pyramid-built-to-break-dahi-handi",
    "article_id": 4617,
    "headline": "भीलवाड़ा में तीन मंजिला पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी गई",
    "summary": "भीलवाड़ा के श्री कृष्ण मंदिर में 48वें वार्षिकोत्सव के दौरान लगभग 30 बाल गोविंदाओं ने तीन मंजिला पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। इस दौरान नंदोत्सव के तहत शोभायात्रा, डांडिया नृत्य और अन्य धार्मिक आयोजन भी हुए, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। वार्षिकोत्सव 13 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा और वैदिक अनुष्ठानों के साथ जारी रहेगा।",
    "articleBody": "भीलवाड़ा के रामनगर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में 48वें वार्षिकोत्सव के दौरान रविवार को तीन मंजिला पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी गई। करीब 30 बाल गोविंदाओं ने दस दिन की कड़ी मेहनत के बाद मटकी फोड़कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।\n\nनंदोत्सव के दूसरे दिन बाल गोविंदाओं ने करीब 20 फीट ऊंचाई पर बंधी माखन-मिश्री की मटकी फोड़ने के लिए पिरामिड बनाया। पहले प्रयास में संतुलन डगमगाया, लेकिन दूसरे प्रयास में मटकी फूट गई। शीर्ष पर पहुंचे नन्हे कन्हैया ने बांसुरी बजाकर मटकी फोड़ी, जिससे मंदिर परिसर जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा।\n\nसुबह नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड महामंत्र जाप को पूर्ण आहुति देकर विश्राम दिया गया। इसके बाद 108 कलश और ध्वजाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर हनुमान चौक, रवि चौक, उदाराम चौक, ट्रक यूनियन रोड, पुरानी आबादी सब्जी मंडी और ताराचंद वाटिका होते हुए वापस मंदिर पहुंची।\n\nमंदिर समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश कालड़ा ने बताया कि यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र और सिर पर मंगल कलश लेकर थीं, जबकि पुरुष श्वेत वस्त्र पहनकर संकीर्तन की धुन पर नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे।\nयह भी पढ़ें\nभीलवाड़ा में सर्पदंश से दो मासूम बहनों की मौत\nदेवगढ़ वार्ड 22 में खेल और अनुभव के बीच मुकाबला\nरामनगर के खिलाड़ी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 में स्वर्ण पदक जीता\n\nशाम को दही हांडी उत्सव में 125 श्रद्धालु पांच ग्रुपों में बंटकर पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। दही हांडी प्रतियोगिता रात 8 बजे शुरू हुई और करीब 11:30 बजे तक चली। चारभुजा मंदिर में चार गोविंदा ग्रुप ने भाग लिया।\n\nपिरामिड बनाने के दौरान कई बार गिरने के बावजूद बाल गोविंदाओं ने हौसला नहीं खोया। अंतिम राउंड में श्री कृष्ण नवयुवक मंडल राजनगर के गोविंदाओं ने पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ दी और विजेता बने। आयोजन में डीजे साउंड, भजन-कीर्तन और लाइट इफेक्ट्स ने माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया।\n\nश्रद्धालु जयघोष करते हुए डीजे की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए। कार्यक्रम का समापन ठाकुरजी की महाआरती से हुआ।\n\nश्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर यादव युवा संगठन ने 121 लीटर खीर का महाभोग लगाया। चारभुजा मित्र मंडल के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद थे।\n\nसचिव राजकुमार कालड़ा ने बताया कि वार्षिकोत्सव की कड़ी में सोमवार दोपहर 3:15 बजे से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। आचार्य अश्विनी मिश्रा के मुखारविंद से 12 सितंबर तक रोजाना दोपहर 3:15 से शाम 6:15 बजे तक कथा चलेगी। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति 13 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार और महाप्रसाद वितरण के साथ होगी।\n\nप्रभारी कार्तिक बापडोत ने बताया कि नंदोत्सव में पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ने वाले विजेता श्री कृष्ण नवयुवक मंडल राजनगर को आयोजक मंडल की ओर से 12,100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।",
    "word_count": 468,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/bhilwara-three-storey-pyramid-built-to-break-dahi-handi.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/bhilwara-three-storey-pyramid-built-to-break-dahi-handi/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-07T02:12:32+00:00",
    "updated_at": "2026-09-07T02:12:32+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "भीलवाड़ा के श्री कृष्ण मंदिर में 48वां वार्षिकोत्सव",
        "तीन मंजिला पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी गई",
        "30 बाल गोविंदाओं ने दस दिन मेहनत की",
        "दही हांडी प्रतियोगिता रात 8 बजे शुरू हुई",
        "विजेता को 12,100 रुपए नकद पुरस्कार मिला"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "दही हांडी फोड़ने में बाल गोविंदाओं की भूमिका क्या थी?",
            "answer": "बाल गोविंदाओं ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी, जिससे उत्साह बढ़ा और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।"
        },
        {
            "question": "वार्षिकोत्सव के दौरान कौन-कौन सी गतिविधियां हुईं?",
            "answer": "वार्षिकोत्सव में अखंड महामंत्र जाप, शोभायात्रा, नृत्य प्रदर्शन, भजन-कीर्तन और महाआरती शामिल थीं।"
        },
        {
            "question": "श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान खीर का महाभोग किसने लगाया?",
            "answer": "यादव युवा संगठन ने 121 लीटर खीर का महाभोग लगाया जिसमें स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल थे।"
        },
        {
            "question": "संक्षिप्त में श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम कब होगा?",
            "answer": "श्रीमद्भागवत कथा 9 दिनों तक चलेगी, 12 सितंबर तक दोपहर 3:15 से शाम 6:15 बजे आयोजित होगी।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "रविवार",
            "event": "तीन मंजिला पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी गई"
        },
        {
            "date": "सोमवार दोपहर 3:15 बजे",
            "event": "संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ"
        },
        {
            "date": "9 दिनों तक",
            "event": "श्रीमद्भागवत कथा रोजाना दोपहर 3:15 से शाम 6:15 बजे चलेगी"
        },
        {
            "date": "13 सितंबर",
            "event": "नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार से"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "48",
            "context": "श्री कृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव संख्या"
        },
        {
            "value": "30",
            "context": "बाल गोविंदाओं की संख्या"
        },
        {
            "value": "10",
            "context": "दिनों की मेहनत"
        },
        {
            "value": "20 फीट",
            "context": "मटकी की ऊंचाई"
        },
        {
            "value": "125",
            "context": "श्रद्धालुओं की संख्या दही हांडी उत्सव में"
        },
        {
            "value": "5",
            "context": "ग्रुपों की संख्या दही हांडी उत्सव में"
        },
        {
            "value": "8 बजे से 11:30 बजे",
            "context": "दही हांडी प्रतियोगिता का समय"
        },
        {
            "value": "121 लीटर",
            "context": "खीर का महाभोग"
        }
    ],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "भीलवाड़ा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:e4ccf3eb-de2a-4866-9c29-f2d9baa0cd07",
            "slug": "bhilvara",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q760146"
            ],
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "रामनगर",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:41b87c09-ce14-4f62-b989-c8f51d32c687",
            "slug": "ramnagar",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q13371953"
            ],
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "श्री कृष्ण मंदिर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:4f9cd17b-d542-40e6-a785-eb55be6ab7b6",
            "slug": "shri-krishn-mandir",
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "हनुमान चौक",
            "type": "Place",
            "id": "kg:b6b9135a-3ffb-4932-b78e-ca1615db850f",
            "slug": "hanuman-chauk",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "रवि चौक",
            "type": "Place",
            "id": "kg:6373000f-e4d6-4398-9c1d-4539531bc4dc",
            "slug": "ravi-chauk",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "उदाराम चौक",
            "type": "Place",
            "id": "kg:919af634-36eb-4324-bbba-84afa70f979d",
            "slug": "udaram-chauk",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ट्रक यूनियन रोड",
            "type": "Place",
            "id": "kg:022cb54e-338b-4490-80f6-05f01ea2766a",
            "slug": "trak-yuniyan-rod",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "भीलवाड़ा दही हांडी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2470b828-865c-4a3e-ac44-6e7694092463",
            "slug": "bhilvara-dahi-handi",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "पुरानी आबादी सब्जी मंडी",
            "type": "Place",
            "id": "kg:2b0bee4b-7430-4782-a619-a48c1f7b6414",
            "slug": "purani-abadi-sabzi-mandi",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ताराचंद वाटिका",
            "type": "Place",
            "id": "kg:06bc67bb-0fad-4c10-8456-72a2293c98eb",
            "slug": "tarachand-vatika",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "श्री कृष्ण जन्मोत्सव",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:53d82619-9196-44c2-b36f-a77d652251d6",
            "slug": "shri-krishn-janmotsav",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "वेद प्रकाश कालड़ा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:5f034bc1-226b-4bb3-bfa2-3732ba11b76d",
            "slug": "ved-prakash-kalra",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "बाल गोविंदाएं",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b27b2e16-1439-4a2c-a00f-086bf8e940e8",
            "slug": "bal-govindaen",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "राजकुमार कालड़ा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:0bb9fe9c-e494-4644-ab85-36ae7b1c844e",
            "slug": "rajkumar-kalra",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "आचार्य अश्विनी मिश्रा",
            "type": "Person",
            "id": "kg:ec709772-09e2-4f99-b408-7dc64bddfd5a",
            "slug": "acharya-ashvini-mishra",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "नंदोत्सव",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:7a930da5-64e8-4322-aa54-deba0cf8038c",
            "slug": "nandotsav-2",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "कार्तिक बापडोत",
            "type": "Person",
            "id": "kg:5743c373-258d-4f67-90d9-4c6144dc6b3d",
            "slug": "kartik-bapdot",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "तीन मंजिला पिरामिड",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:a6604cf1-239a-41a2-882c-bbb177d116c7",
            "slug": "tin-manjila-piramid",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "श्री कृष्ण नवयुवक मंडल",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:dc52b394-8b5d-4af1-a3e1-6a6dcdae334b",
            "slug": "shri-krishn-navyuvak-mandal",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "श्री कृष्ण नवयुवक मंडल राजनगर",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:875deb53-2586-4c9e-b7fe-c2a1d1f1c1e9",
            "slug": "shri-krishn-navyuvak-mandal-rajnagar",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "दही हांडी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:46140aae-f072-4dd9-956c-20f44ea78d3c",
            "slug": "dahi-handi",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मटकी फोड़ना",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:87369326-b0c8-4b9e-9546-40ad92781e06",
            "slug": "matki-phorna",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 22,
        "entities_resolved": 22,
        "entities_with_external_ref": 2,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}