{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/battle-of-seventh-board-in-udaipur-tight-contest-between-bjp-and-congress",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/battle-of-seventh-board-in-udaipur-tight-contest-between-bjp-and-congress",
    "article_id": 4314,
    "headline": "उदयपुर में सातवें बोर्ड की जंग, भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर",
    "summary": "उदयपुर नगर निगम के सातवें बोर्ड के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है, जबकि कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की भी पकड़ मजबूत दिख रही है। चुनाव में स्थानीय विकास, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की गुणवत्ता और नगर व्यवस्था मुख्य मुद्दे हैं। परिणाम आने पर ही पता चलेगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है।",
    "articleBody": "उदयपुर में सातवें नगर निगम बोर्ड के चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह गरमाई हुई है। शहर के 80 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस बार कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूत स्थिति में हैं, जिससे मुकाबला और भी कांटे का नजर आ रहा है।\n\nपिछले छह बोर्डों में भाजपा का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं। कई पुराने और चर्चित चेहरे भाजपा और कांग्रेस की ओर से आमने-सामने हैं। दोनों दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं और प्रत्याशी घर-घर संपर्क कर विकास के नाम पर समर्थन मांग रहे हैं। स्थानीय मुद्दों को लेकर भी वे जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं।\n\nशहर में स्मार्ट सिटी के तहत हुए विकास कार्य इस चुनाव में बड़ा मुद्दा हैं। शहरवासियों का कहना है कि कई जगहों पर काम की गुणवत्ता, यातायात व्यवस्था, सड़क निर्माण, पार्किंग और ड्रेनेज जैसी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे हैं। जनता चाहती है कि नया बोर्ड उदयपुर की खूबसूरती और विरासत को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाए।\n\nउदयपुर अपनी झीलों, महलों, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। मौजूदा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करना नए बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती होगी।\nयह भी पढ़ें\nउदयपुर में टूरिस्ट से रेस्टोरेंट मालिक ने की मारपीट\nडूंगरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी के दफ्तर के सामने छोड़े कुत्ते\n\nइस बार करीब 17 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूत स्थिति में हैं। इनमें कुछ ऐसे चेहरे हैं जिनका अपने वार्ड में व्यक्तिगत प्रभाव और मजबूत जनसंपर्क है। कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बड़े नेता और स्थानीय पदाधिकारी भी प्रचार में सक्रिय हैं।\n\nनिर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर दोनों प्रमुख दलों से अलग विकल्प के तौर पर खुद को पेश कर रहे हैं। अब देखना होगा कि उदयपुर की जनता इस बार किसे अपना समर्थन देती है। क्या भाजपा लगातार सातवीं बार बोर्ड बनाएगी, कांग्रेस बदलाव की उम्मीद को वोट में बदलेगी या निर्दलीय प्रत्याशी बड़ा उलटफेर करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद ही इन सवालों का जवाब मिलेगा।",
    "word_count": 370,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/battle-of-seventh-board-in-udaipur-tight-contest-between-bjp-and-congress.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/battle-of-seventh-board-in-udaipur-tight-contest-between-bjp-and-congress/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-06T07:41:29+00:00",
    "updated_at": "2026-09-06T07:41:29+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "उदयपुर में सातवें नगर निगम बोर्ड चुनाव",
        "शहर के 80 वार्डों में भाजपा-कोंग्रेस की कड़ी टक्कर",
        "करीब 17 वार्डों में मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी",
        "शहर के स्मार्ट सिटी विकास पर विवादित मुद्दे",
        "भाजपा ने पिछले छह बोर्डों में दबदबा बनाया"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "क्या इस बार त्रिकोणीय मुकाबला संभव है?",
            "answer": "कुछ वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।"
        },
        {
            "question": "नई चुनौतियां क्या हैं?",
            "answer": "नया बोर्ड शहर की ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन को बेहतर बनाने की चुनौती से जूझेगा।"
        }
    ],
    "timeline": [],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "80",
            "context": "नगर निगम के वार्डों की संख्या"
        },
        {
            "value": "17",
            "context": "निर्दलीय प्रत्याशियों के मजबूत वार्डों की संख्या"
        },
        {
            "value": "6",
            "context": "भाजपा का पिछला दबदबा बनाए रखने वाले बोर्डों की संख्या"
        }
    ],
    "key_quotes": [],
    "entities": [
        {
            "name": "उदयपुर",
            "type": "Place",
            "id": "kg:148287ca-4447-4c4c-99b9-d42df3d54195",
            "slug": "udaypur",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q200340"
            ],
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "नगर निगम बोर्ड",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:f33b8d15-89ad-4c0c-8e37-5c888dfc0485",
            "slug": "nagar-nigam-bord",
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "भाजपा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:dfebe234-84d5-4bd5-9ee9-51e7b1513176",
            "slug": "bhajpa",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q10230"
            ],
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "कांग्रेस",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:5afd3a1f-2699-4e2e-b347-d87a6184989d",
            "slug": "kangres",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q10225"
            ],
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "निर्दलीय प्रत्याशी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:ecf1b8c6-cf6f-4d56-84b3-6ac003369037",
            "slug": "nirdaliy-pratyashi",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "स्मार्ट सिटी",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:26ae2877-ae5d-4162-ab3f-36da06b29a20",
            "slug": "smart-siti",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "वार्ड",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6b2d1753-70e8-48b3-8d3d-b697177f0d4b",
            "slug": "vard",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1195098"
            ],
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "Udaipur Nagar Nigam Chunav",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:8e2fa699-b199-402e-8264-69353321eaff",
            "slug": "udaipur-nagar-nigam-chunav",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विकास",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:ab3893c0-f4d4-4270-ae6c-a0d209ad80ed",
            "slug": "vikas",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "Nagar Nigam Chunav",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:6cfb9a3e-7d7f-4ece-8014-f682e51d1157",
            "slug": "nagar-nigam-chunav-2",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सड़क निर्माण",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:469a3b49-7945-4820-9156-9aabdf13fbc2",
            "slug": "sarak-nirman",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "independent candidates",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:92a59c18-7378-46f3-9d48-5652f12680d7",
            "slug": "independent-candidates",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q327591"
            ],
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "यातायात व्यवस्था",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:81710e31-4dda-4d44-9d45-0faa6e21ea20",
            "slug": "yatayat-vyavastha",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "Ward election",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:8620fcb0-57ff-455f-a3b6-065077d68ccd",
            "slug": "ward-election",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "Smart City Udaipur",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:ed82d4ce-65ee-49bb-9f7b-3c0c599315b1",
            "slug": "smart-city-udaipur",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 15,
        "entities_resolved": 15,
        "entities_with_external_ref": 5,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "key_numbers"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}