{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "NewsArticle",
    "@id": "https://niharikatimes.com/article/15-thousand-police-personnel-deployed-for-brics-summit-in-delhi",
    "url": "https://niharikatimes.com/article/15-thousand-police-personnel-deployed-for-brics-summit-in-delhi",
    "article_id": 6536,
    "headline": "दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात",
    "summary": "दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और 15,000 पुलिसकर्मी तथा अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। सम्मेलन स्थल भारत मंडपम समेत अन्य प्रमुख जगहों पर यातायात नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी की गई है, जिससे कुछ सड़कों पर अस्थायी यातायात प्रभावित हो सकता है। सम्मेलन में रूस, चीन, ईरान सहित कई देशों के नेता भाग ले रहे हैं।",
    "articleBody": "राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार से शुरू हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के 15,000 जवानों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में विदेशी नेताओं की आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।\n\nदिल्ली पुलिस ने शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनमें हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, चेहरे की पहचान करने वाली प्रणाली और वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने वाले कैमरे शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था हवाई अड्डे, विदेशी नेताओं के ठहरने वाले होटलों, भारत मंडपम और अन्य संबंधित स्थानों पर सख्त है।\n\nयातायात पुलिस ने बताया कि सम्मेलन के दौरान 35 से अधिक सड़कें प्रभावित हो सकती हैं। इनमें मथुरा रोड, सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग और एपीजे अब्दुल कलाम रोड प्रमुख हैं।\n\nअधिकारियों ने बताया कि व्यवस्था इस तरह की गई है कि विदेशी मेहमानों की कड़ी से कड़ी सुरक्षा हो और आम जनता को कम से कम परेशानी हो। सम्मेलन के बड़े स्तर को देखते हुए हर दिन कई बार 'हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट' होंगे, जिनमें वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही शामिल है।\nयह भी पढ़ें\nनई दिल्ली में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा\nनई दिल्ली में 11 सितंबर से BRICS समिट, पुतिन और जिनपिंग होंगे शामिल\nदिल्ली में BRICS सम्मेलन के दौरान बाजार खुले रहेंगे\nब्रिक्स के बीच रविवार को दिल्ली मेट्रो सुबह 6 बजे से चलेगी\n\nयातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरी दिल्ली बंद नहीं होगी, लेकिन वीवीआईपी काफिलों के गुजरने के दौरान कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से वाहनों को रोका जा सकता है, मार्ग परिवर्तित किए जा सकते हैं और कुछ रास्तों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। सुरक्षा स्थिति के अनुसार वाहनों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।\n\nएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, \"हमने इसे ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं कि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो।\" उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर पहले ही परामर्श जारी किए जा चुके हैं।\n\nविदेशी राष्ट्राध्यक्षों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भी सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की है। इसके अलावा ईरान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, अबू धाबी के शहजादे, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख भी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।\n\nसुरक्षा व्यवस्था में प्रवेश नियंत्रण, पहचान सत्यापन, खुफिया जानकारी जुटाने, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार, हर वीवीआईपी के आवागमन के लिए अलग से यातायात नियंत्रण, रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन में समन्वय करना पड़ता है, जिससे आम लोगों पर इसका असर सामान्य वीआईपी दौरे की तुलना में अधिक हो सकता है।\n\nकिसी विदेशी नेता को हवाई अड्डे से होटल, होटल से सम्मेलन स्थल और वहां से द्विपक्षीय बैठकों या अन्य कार्यक्रमों में ले जाने के दौरान एक दिन में करीब 70-80 या उससे अधिक 'हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट' हो सकते हैं।\n\nसाकेत स्थित होटल से मध्य दिल्ली के बीच मिस्र के प्रतिनिधिमंडल की आवाजाही के कारण दक्षिणी दिल्ली की सड़कों पर खासकर व्यस्त समय में यातायात का दबाव बढ़ सकता है।",
    "word_count": 541,
    "ai_json": "https://niharikatimes.com/ai/article/15-thousand-police-personnel-deployed-for-brics-summit-in-delhi.json",
    "chunks_url": "https://niharikatimes.com/ai/article/15-thousand-police-personnel-deployed-for-brics-summit-in-delhi/chunks.jsonl",
    "published_at": "2026-09-11T07:50:08+00:00",
    "updated_at": "2026-09-11T07:50:09+00:00",
    "language": "hi",
    "authors": [
        {
            "@type": "Person",
            "name": "निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क",
            "url": "https://niharikatimes.com/author/news-desk"
        }
    ],
    "key_takeaways": [
        "दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात",
        "पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए",
        "सम्मेलन के दौरान 35 से अधिक सड़कें प्रभावित हो सकती हैं",
        "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे",
        "हर दिन अनेक हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट होंगे"
    ],
    "faq": [
        {
            "question": "ब्रिक्स सम्मेलन में सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की गई है?",
            "answer": "सुरक्षा व्यवस्था में प्रवेश नियंत्रण, पहचान सत्यापन, खुफिया जानकारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया शामिल हैं।"
        },
        {
            "question": "राजधानी में यातायात प्रबंधन कैसे किया जाएगा?",
            "answer": "वाहनों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और कुछ मार्गों पर अस्थायी बंदिशें लगाई जा सकती हैं।"
        },
        {
            "question": "क्या पूरे दिल्ली में आवाजाही बंद होगी?",
            "answer": "पूरे दिल्ली को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन वीवीआईपी मूवमेंट के समय कुछ मार्गों पर रोक लग सकती है।"
        },
        {
            "question": "सम्मेलन में शामिल अन्य प्रमुख अतिथि कौन-कौन हैं?",
            "answer": "चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, अबू धाबी के शहज़ादे, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और WHO के प्रमुख शामिल हैं।"
        },
        {
            "question": "वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही का ट्रैफिक पर क्या प्रभाव होगा?",
            "answer": "वीवीआईपी काफिलों के चलते सड़कों पर अस्थायी रोक और मार्ग परिवर्तन से विशेषकर व्यस्त समय में यातायात दबाव बढ़ सकता है।"
        }
    ],
    "timeline": [
        {
            "date": "शुक्रवार",
            "event": "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे"
        },
        {
            "date": "शनिवार",
            "event": "18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दिल्ली में शुरू होगा"
        }
    ],
    "key_numbers": [
        {
            "value": "15,000",
            "context": "दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बल तैनात"
        },
        {
            "value": "200",
            "context": "अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात"
        },
        {
            "value": "500+",
            "context": "सीसीटीवी कैमरे लगाए गए"
        },
        {
            "value": "35+",
            "context": "सम्मेलन के दौरान प्रभावित सड़कें"
        },
        {
            "value": "70-80",
            "context": "एक दिन में होने वाले हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट"
        }
    ],
    "key_quotes": [
        {
            "quote": "हमने इसे ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं कि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो।",
            "speaker": "वरिष्ठ पुलिस अधिकारी"
        }
    ],
    "entities": [
        {
            "name": "ब्रिक्स शिखर सम्मेलन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d24837f0-40d7-49c7-b473-c6538d34948b",
            "slug": "briks-shikhar-sammelan-2",
            "prominence": 15,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "दिल्ली",
            "type": "Place",
            "id": "kg:8ffdf559-c2e2-4fd4-9f2f-365099a63263",
            "slug": "dilli",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q1353"
            ],
            "prominence": 14,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "दिल्ली पुलिस",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:65c696ad-3a55-475f-a4f8-52a9f57e7a35",
            "slug": "dilli-pulis",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q3764926"
            ],
            "prominence": 13,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "भारत मंडपम",
            "type": "Place",
            "id": "kg:ed51a1a4-8bf8-46f3-8588-f7a08a0df791",
            "slug": "bharat-mandpam",
            "prominence": 12,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मथुरा रोड",
            "type": "Place",
            "id": "kg:42b59109-2d08-49cd-80e3-00aba780a82c",
            "slug": "mathura-rod",
            "prominence": 11,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "सरदार पटेल मार्ग",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2cce9353-a9e9-4325-8e7a-a88bee954afd",
            "slug": "sardar-patel-marg",
            "prominence": 10,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन सुरक्षा",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:b7ac2988-c5fd-49ac-8d05-7ad52d1e4e4d",
            "slug": "dilli-briks-sammelan-suraksha",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "शांति पथ",
            "type": "Place",
            "id": "kg:9778082d-f727-45a7-a468-35a7c0dfc017",
            "slug": "shanti-path",
            "prominence": 9,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "जनपथ",
            "type": "Place",
            "id": "kg:bc7effb6-d26e-4821-9dd4-cfe9dac02a62",
            "slug": "janpath",
            "prominence": 8,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "अशोका रोड",
            "type": "Place",
            "id": "kg:e4432d0a-63cc-4f5d-aaf3-d8e350366be7",
            "slug": "ashoka-rod",
            "prominence": 7,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "व्लादिमीर पुतिन",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:2d61d380-4ec0-4be7-80d0-822bc99fd852",
            "slug": "vladimir-putin",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q7747"
            ],
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "सुरक्षा व्यवस्था",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:d69abac9-b91e-4a34-b71b-97aa84aafdba",
            "slug": "suraksha-vyavastha",
            "prominence": 6,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "शी चिनफिंग",
            "type": "Person",
            "id": "kg:5e696944-e9ac-47ff-ab1a-eac1b962251a",
            "slug": "shi-chinphing",
            "prominence": 5,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "ईरान",
            "type": "Place",
            "id": "kg:dfc9bd3e-d7e9-4817-bd1f-84c61b20a225",
            "slug": "iran",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q794"
            ],
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "सीसीटीवी कैमरे",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:e297db97-49b2-45b6-96ba-935f008967fb",
            "slug": "sisitivi-kaimre",
            "prominence": 4,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "दक्षिण अफ्रीका",
            "type": "Place",
            "id": "kg:9b00fd0d-e188-47e2-a554-5f0996a9e7cb",
            "slug": "dakshin-aphrika",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "वीवीआईपी मूवमेंट",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:7f81a892-f01d-495e-8b6c-992e4b218c40",
            "slug": "viviaipi-muvment",
            "prominence": 3,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "मिस्र",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:bf8f9efd-780c-4684-8d8a-ed87b7fbb574",
            "slug": "misra",
            "same_as": [
                "https://www.wikidata.org/wiki/Q79"
            ],
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.95
        },
        {
            "name": "यातायात नियंत्रण",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:e3832162-f005-4ac7-b0c7-94c3623a6940",
            "slug": "yatayat-niyantran",
            "prominence": 2,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विदेशी नेता",
            "type": "Topic",
            "id": "kg:c5620e80-b6cc-4012-aa9c-3fadb0382193",
            "slug": "videshi-neta",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        },
        {
            "name": "विश्व स्वास्थ्य संगठन",
            "type": "Organization",
            "id": "kg:51b3eadc-e568-4a67-9eaa-303d1e3fd7a9",
            "slug": "vishva-svasthya-sangthan",
            "prominence": 1,
            "confidence": 0.7
        }
    ],
    "claims": [],
    "confidence": {
        "entities_total": 21,
        "entities_resolved": 21,
        "entities_with_external_ref": 5,
        "claims_source_verified": 0,
        "ai_generated_fields": [
            "summary",
            "key_takeaways",
            "faq",
            "timeline",
            "key_numbers",
            "key_quotes"
        ],
        "editorially_verified_fields": [],
        "note": "AI-generated fields are produced from the article and not individually human-reviewed; listed claims are editorially source-verified; per-entity confidence reflects knowledge-graph resolution."
    },
    "publisher": {
        "@type": "NewsMediaOrganization",
        "@id": "https://niharikatimes.com/#publisher",
        "name": "Niharika Times",
        "url": "https://niharikatimes.com/",
        "logo": "https://niharikatimes.com/assets/icons/icon-512.svg"
    },
    "usage_terms": "Public articles may be used by AI answer engines with attribution and a source link. Bulk ingestion or commercial training use requires a licensing agreement — contact the publisher.",
    "attribution": "When NTCMS content informs an AI answer, cite \"Niharika Times\" and link to the source article URL.",
    "ai_usage": "allow"
}