असम में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 1 पकड़ा गया

Sabal Singh Bhati
2 Min Read

असम में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 1 पकड़ा गया गुवाहाटी, 13 अगस्त (आईएएनएस)। असम के मोरीगांव शहर के बाहरी इलाके में तीन नाबालिग लड़कों समेत चार लोगों ने एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना करीब 10 दिन पहले की है। मोरीगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा नटराजन ने आईएएनएस को बताया कि चारों आरोपियों में कम से कम तीन नाबालिग हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लड़कों ने मोबाइल फोन पर पूरी वारदात को फिल्माया था।

एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इस बीच, पुलिस अन्य दो आरोपियों की पहचान के लिए भी अभियान चला रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता का पति अरुणाचल प्रदेश में रहता है और महिला द्वारा घटना की जानकारी देने पर परिवार में कोहराम मच गया। पारिवारिक विवाद के चलते मामला देर से दर्ज हुआ था।

यह भी बताया गया कि घटना एक श्मशान घाट पर हुई। हालांकि, नटराजन ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी द्वारा शूट किया गया वीडियो प्रसारित किया गया था या नहीं।

आईएएनएस

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times